फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm arvind kejriwal use plastic bottle in roza iftar party in delhi

पर्यावरण दिवस पर केजरीवाल सरकार ने दिया लाखों रुपए का ऐड, खुद नहीं कर पाई इसका पालन

Tue, 05 Jun 2018 04:19 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jun 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
cm arvind kejriwal use plastic bottle in roza iftar party in delhi
kejriwal iftar party - फोटो : अमर उजाला

आज विश्वभर में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली सरकार ने अखबारों और टीवी चैनलों पर महंगे विज्ञापन भी दिए हैं। लेकिन सरकार खुद इस विज्ञापन का पालन नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन


सोमवार शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी दी। इस इफ्तार में जमकर प्लास्टिक के सामानों का प्रयोग किया गया। पर्यावरण दिवस पर अखबारों में विज्ञापन के जरिये सीएम केजरीवाल ने जनता से सामाजिक और सार्वजनिक समारोह में मिट्टी के कुल्हड़ इस्तेमाल करने की सलाह दी लेकिन खुद इसे अमल में नहीं ला पाएं।

विज्ञापन

cm arvind kejriwal use plastic bottle in roza iftar party in delhi
kejriwal iftar party
सीएम केजरीवाल ने 'बीट प्लास्टिक पॉल्युशन' का नार दे रहें हैं। वहीं विश्व पर्यावरण दिवस से एक दिन पहले इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में आम आदमी पार्टी के लोग प्लास्टिक की बोतलों यूज करते हुए पाए गए। इस पार्टी में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, पर्यावरण मंत्री ईमरान हुसैन के अलावा कई मंत्री और पार्टी नेता मौजूद रहे, लेकिन कोई भी मंत्री या नेता इसे लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई। 

केजरीवाल ने विज्ञापन के जरिए प्लास्टिक प्रदूषण से जुड़ी 3 बड़ी अपील जनता से की है...

1. शहरी इलाकों में आवारा घूमने वाले पशु अक्सर कूड़ा खाते हुए पाए जाते है जिसके साथ पशु प्लास्टिक की थैलियां भी खा जाते हैं जो उनके लिए घातक सिद्ध हो सकती है।
2. एक बार प्रयोग में आने वाले डिस्पोजेबल प्लास्टिक और प्लास्टिक की थैलियों को दोबारा उपयोग में न लाएं।
3. विकल्प के तौर पर कपड़े, जूट या कागज से बने थैलों का प्रयोग करना चाहिए। घर से बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ रखने से प्लास्टिक की बोतलों का कचरा कम होगा।

इसके बाद भी इफ्तार पार्टी ही नहीं बल्कि कई अन्य सरकारी कार्यक्रमों में प्लास्टिक के बोतलों का पानी इस्तेमाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed