सीएम अरविंद केजरीवाल बोले: भाजपा के लोग भी गुजरात की चरमराती शिक्षा पर उठा रहे सवाल, लोगों से किया यह वादा
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि भाजपा के लोग भी गुजरात की चरमराती शिक्षा पर प्रश्न उठा रहे। पार्टी लाइन से ऊपर उठकर गुजरात में अच्छी शिक्षा के लिए आवाज उठने लगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने भाजपा शासित राज्यों की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जहां उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की शिक्षा व्यवस्था को लेकर।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा के लोग भी गुजरात की चरमराती शिक्षा पर प्रश्न उठा रहे। पार्टी लाइन से ऊपर उठकर गुजरात में अच्छी शिक्षा के लिए आवाज उठने लगी है। 27 साल में भाजपा अच्छी शिक्षा नहीं दे पायी। गुजरात के लोगों और सभी पार्टियों को साथ लेकर ‘‘आप’’ सरकार गुजरात में भी दिल्ली की तरह अच्छी शिक्षा देगी।
उधर, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने दिल्ली के स्कूलों में बढ़े हुए फीस और बच्चों को भेजे गए नोटिस की कॉपी सोशल मीडिया पर साझा किया है। साथ ही कहा है कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली की जनता से झूठ बोल रहे हैं। वह कह रहे है कि सात साल में प्राइवेट स्कूल में फीस बढोतरी नहीं करने दी। जबकि सच्चाई यह है कि फीस नहीं भरने पर नोटिस भेजे जा रहे हैं। नोटिस साझा करते हुए कहा कि स्कूल पर कार्रवाई करें सिसोदिया।
