फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm arvind kejriwal said all rapist will be hung within six months

छह महीने में सभी दुष्कर्मियों को होगी फांसी : अरविंद केजरीवाल

Wed, 08 Nov 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Nov 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
cm arvind kejriwal said all rapist will be hung within six months
demo pic

दिल्ली महिला आयोग ने छोटी बच्चियों से दुष्कर्म करने वालों को फांसी दिलवाने की मांग को पूरा करवाने के लिए एक अनूठा तरीका अपनाया है। आयोग अब दिन-रात 24*7 (चौबीस घंटे) काम करेगा। आयोग की अध्यक्ष स्वाति जय हिंद ऐसा 14 नवंबर (बाल दिवस) तक विरोध प्रकट करने के लिए चौबीस घंटे काम करेंगी।  वह पूरे सप्ताह घर नहीं जाएंगी, बल्कि ऑफिस व फील्ड में ही रहेंगी।

विज्ञापन


स्वाति जय हिंद ने प्रेस वार्ता में कहा कि वह लगातार दो साल से केंद्र सरकार से मांग कर रही हैं कि एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया जाए। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री, सीएम, एलजी, दिल्ली पुलिस आयुक्त और दिल्ली महिला आयोग को शामिल किया जाए। ताकि महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए ठोस निर्णय लिया जा सके।
विज्ञापन


साथ ही 6 माह में छोटी बच्चियों के दुष्कर्मियों को फांसी दिलाने के लिए ढांचा तैयार कर सकें। इस मांग को पूरा कराने के लिए ही यह आंदोलन किया जा रहा है। हम ज्यादा से ज्यादा काम करके अपना विरोध जताएंगे। उन्होंने सरकार से बाल दिवस से एक साथ मिलकर प्रारूप तैयार करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘दोषियों को फांसी नहीं होगी तो सिस्टम का डर नहीं बैठेगा’

cm arvind kejriwal said all rapist will be hung within six months
Arvind Kejriwal

स्वाति ने कहा कि बच्चियों के साथ आए दिन ऐसी घटना हो रही हैं, लेकिन अब तक उच्च स्तरीय कमेटी नहीं बनाई गई है।   महिलाओं व बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं रोकने के लिए हर तरीके के लिए प्रयास कर लिए गए, लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। उन्होंने कहा कि कानून काफी हैं, लेकिन उनका क्रियान्वयन नहीं हो पाता।

जब तक दोषियों को फांसी नहीं मिलेगी, लोगों में सिस्टम का डर नहीं बैठेगा।  उल्लेखनीय है कि सोमवार रात आयोग की अध्यक्ष सात साल की बच्ची के साथ रेप की घटना के बाद रात भर अस्पताल में बैठी रही, जहां उस बच्ची का इलाज हो रहा था। उनका कहना था कि समझ नहीं आ रहा कि दिल्ली में क्या हो रहा है। 

छह महीने में सभी दुष्कर्मी को फांसी हो, तभी इस तरह की वारदात रुकेगी। इसके लिए जितनी भी नई अदालतें चाहिए, उसके लिए दिल्ली सरकार पैसे देने के लिए तैयार है।- अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed