फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Arvind Kejriwal proposal for Rahul Gandhi to form an alliance of JJP-AAP-Congress in Haryana

दिल्ली नहीं तो अब हरियाणा में केजरीवाल चाहें कांग्रेस का साथ, मोदी-शाह की जोड़ी को हराने का दावा

Wed, 13 Mar 2019 03:18 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Mar 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal proposal for Rahul Gandhi to form an alliance of JJP-AAP-Congress in Haryana
kejriwal - फोटो : ani

आप संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से गठबंधन की गुजारिश की है। हालांकि, इस बार वह दिल्ली की जगह हरियाणा में समझौते की बात कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को प्रस्ताव देना चाहता हूं कि हरियाणा में आप, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) व कांग्रेस साथ आकर लड़ते हैं तो हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा को हराया जा सकता है।

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर हराने में इससे बहुत बड़ा सहयोग मिलेगा। केजरीवाल  बुधवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि अमित शाह और मोदी की जोड़ी इस देश के लिए बेहद खतरनाक है। उनको हराना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने बताया कि पूरा देश दो भागों में बंटा हुआ है। एक वो लोग हैं, जो मोदी भक्त हैं। जो उन्हीं को वोट देना चाहते हैं। एक वो लोग हैं, जो मोदी को हराना चाहते हैं। ऐसे लोगों की संख्या बहुत बड़ी है, लेकिन वो लोग आपस में बंटे हुए हैं। उन सबको साथ आने की जरूरत है। उनके बंटे होने के कारण ही मोदी और शाह की जोड़ी जीतती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कांग्रेस से गुजारिश की कि हरियाणा में अगर आप, जेजेपी व कांग्रेस साथ आकर लड़ते हैं तो हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा को हराया जा सकता है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर अमित शाह और मोदी की जोड़ी हराने में मदद मिलेगी।


 इससे पहले मंगलवार को केजरीवाल ने दिल्ली में आप व कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया था। इतना भर कहा था कि इस बारे में उन्हें कांग्रेस से सीधा कोई संकेत नहीं मिला है। हालांकि, बुधवार को केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आप सातों सीटें जीत लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed