फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Arvind Kejriwal asked PM Modi where is tax money Why government opposing free scheme

कहां है टैक्स का पैसा: केजरीवाल ने पूछा- मुफ्त की योजना का केंद्र क्यों कर रहा विरोध, ठगा महसूस कर रहे लोग

Thu, 11 Aug 2022 04:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 11 Aug 2022 04:42 PM IST
सार

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र की इस बात पर एक शक पैदा हो रहा है, कहीं केंद्र सरकार की हालत खराब तो नहीं है। पिछले सत्तर सालों से जनता को कई सुविधाएं फ्री में दी जा रही हैं।

विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal asked PM Modi where is tax money Why government opposing free scheme
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सीएम ने कहा कि देश का पैसा देश की जनता के लिए है। यह पैसा नेताओं के दोस्तों के लोन माफ करने के लिए नहीं है। सीएम ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जनता को मुफ्त में मिलने वाली सुविधाओं का विरोध किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अगर सरकारें फ्री में सुविधाएं देंगी तो कंगाल हो जाएंगी। इससे देश को नुकसान होगा। सीएम ने कहा कि केंद्र की इस बात पर एक शक पैदा हो रहा है, कहीं केंद्र सरकार की हालत खराब तो नहीं है। पिछले सत्तर सालों से जनता को कई सुविधाएं फ्री में दी जा रही हैं।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पिछले दिनों केंद्र सरकार अग्निपथ योजना लाई। इसके पीछे तर्क दिया कि पेंशन का बोझ खत्म होगा। आखिर ऐसा क्या हो गया कि केंद्र सरकार सैनिकों की पेंशन देने में असमर्थ है। उधर, आठवें वेतन आयोग को लेकर सरकार ने कहा इसे हम नहीं लाएंगे। इसके पीछे तर्क दिया कि पैसा नहीं। ऐसा क्या हुआ कि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने में असमर्थ है।
विज्ञापन

 

ऐसा क्रूर कदम किसी सरकार ने नहीं उठाया

सीएम अरविंद ने कहा कि मनरेगा को लेकर भी केंद्र सरकार का ऐसा ही हाल है। देश के सबसे गरीब, किसान और मजदूर जो साल में सौ दिन दिहाड़ी करते थे, उसमें भी सरकार ने कटौती कर दी है। केंद्र सरकार जितना भी टैक्स एकत्र करती है, उसमें से एक हिस्सा राज्य सरकारों को देती है। अब इसमें भी कटौती कर दी गई है। आखिर केंद्र सरकार का पैसा कहां गया। आजादी के आज हम 75 साल मना रहे हैं। आजादी के बाद पहली बार खाने वाली चीजों पर भी सरकार ने टैक्स लगा दिया, ऐसा क्रूर कदम किसी भी सरकार ने नहीं उठाया।

तो बच्चों को कोई नहीं पढ़ा पाएगा

सीएम ने कहा कि ऐसी क्या वजह है कि गरीब के खाने पर भी टैक्स लगाना पड़ गया। अब जनता को मिलने वाली सभी फ्री सुविधाएं बंद करने के लिए कह रहे हैं। अगर, सरकारी स्कूलों में बच्चों को फीस देनी पड़ गई तो बच्चों को कोई नहीं पढ़ा पाएगा। आधे से ज्यादा बच्चे अनपढ़ रह जाएंगे। कई राज्य सरकारों ने सरकारी स्कूलों ने फीस लेनी शुरू भी कर दी है।


 
विज्ञापन

तो आज ये दिन न देखना पड़ता
सीएम ने कहा कि इतना ही नहीं केंद्र की सरकारी अस्पतालों में भी फीस लेने की तैयारी है। जिसके पास पैसे नहीं हैं उनका क्या होगा। ऐसे तो लोग मर जाएंगे। आजादी के बाद से लेकर अब तक किसी भी सरकार ने ऐसा नहीं किया। सरकार ने अपने साथियों के 10 लाख करोड़ के कर्जे माफ किए हैं। अगर ये कर्जे माफ नहीं किए जाते तो आज ये दिन न देखना पड़ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed