फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM announce did not steps six in six months.

छह महीने में छह कदम भी नहीं चली सीएम की घोषणा

Sun, 11 Oct 2015 07:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 11 Oct 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
CM announce did not steps six in six months.

साइबर सिटी में छात्रों को यूनिवर्सिटी के लिए अभी और लंबा संघर्ष करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद से लेकर अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। साइबर सिटी के छात्रों को यूनिवर्सिटी कब मिलेगी?

विज्ञापन


इसका जवाब प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के पास भी नहीं है। शिक्षा मंत्री रविवार को गुड़गांव में नगर निगम द्वारा जिला स्तरीय स्वच्छता अभियान के समापन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि आए थे।
विज्ञापन


बता दें कि 11 अप्रैल को सेक्टर-14 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में ऑडिटोरियम के उद्घाटन पर आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने छात्रों की मांग पर यहां एक यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइलों में भी नहीं है प्रस्ताव

CM announce did not steps six in six months.

इसके ठीक छह महीने बाद 11 अक्तूबर तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। महज घोषणाओं तक सिमटे यूनिवर्सिटी के प्रस्ताव पर एक फाइल भी आगे नहीं बढ़ाई है। इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि गुड़गांव में करीब 30 हजार छात्र है, जो अभी शहर के कॉलेजों के अलावा दिल्ली और दूसरे प्रदेशों की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं। शहर में कॉलेजों की मांग को लेकर मार्च-अप्रैल महीने में लंबा संघर्ष चला था।

छात्राएं सड़कों पर उतरी थीं। विधायक उमेश अग्रवाल ने भी मुख्यमंत्री के सामने प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी, लेकिन छह महीने की बाद भी मुख्यमंत्री की घोषणा छह कदम नहीं बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed