{"_id":"61d3b3c2c18f32266e3bed12","slug":"cluster-bus-hit-bike-in-delhi-najafgarh-couple-died-police-are-looking-for-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कलस्टर बस ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति की मौत, पुलिस चालक की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कलस्टर बस ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति की मौत, पुलिस चालक की तलाश में जुटी
Tue, 04 Jan 2022 08:11 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 04 Jan 2022 08:11 AM IST
सार
सोमवार दोपहर नजफगढ इलाके में बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हो गए। जिन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
नजफगढ इलाके में सोमवार दोपहर कलस्टर बस ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी चालक बस समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस फरार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृत दंपति की पहचान ढ़ांसा गांव निवासी सुरेश और नीतू के रूप में हुई है। सोमवार दोपहर दंपति बाइक से ढ़ांसा बस स्टैंड से गांव की तरफ जा रहे थे।खैरा मोड़ से पहले सूरज सिनेमा के पास पीछे से आ रही कलस्टर बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दंपति बस के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर चालक बस समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल दंपति को पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के समय दंपति ने हेलमेट पहन रखा था। मौके से पुलिस को दोनों हेलमेट मिला है। पुलिस फरार चालक की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन