{"_id":"5dea8d848ebc3e1b9472a56b","slug":"cluster-bus-caught-fire-in-rk-puram-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में चलती बस बनी आग का 'गोला', चालक की चालाकी से बची यात्रियों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में चलती बस बनी आग का 'गोला', चालक की चालाकी से बची यात्रियों की जान
Fri, 06 Dec 2019 10:49 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 06 Dec 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
आरके पुरम इलाके में शुक्रवार शाम को यात्रियों से भरी एक क्लस्टर बस में आग लग गई। बस से धुआं निकलते ही चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इंजन बंद कर सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को क्लस्टर बस (रूट संख्या 794) जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से मंगोलपुरी जा रही थी। उस समय बस खचाखच भड़ी थी। आरके पुरम स्टैंड पर जैसे ही चालक ने बस रोकी, अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत इंजन बंद कर यात्रियों को बस से उतरने के लिए कहा। इस दौरान बस में धुआं भर गया और अगले हिस्से से आग की लपटें निकलने लगीं।
विज्ञापन