सुराग : जेएनयू के लापता छात्र नजीब का ईमेल उसका मामा की चला रहा था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू से लापता छात्र नजीब अहमद के बारे में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जिसमें उसके ईमेल एक्सेस करने के बारे में है कि उसका ईमेल मामा अशरफ कादरी की चला रहा है। नजीब के परिवारवालों ने दिल्ली पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
हालांकि दिल्ली पुलिस ने उनके आरोपों को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि नजीब की तलाशी के सिलसिले में कुछ सुराग मिले थे जिसके बाद छापामारी की गई।
नजीब के मामा अशरफ कादरी के घर शनिवार की सुबह चार बजे बदायूं पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची। परिवार वालों का कहना है कि 50 पुलिसकर्मी जबरन घर में घुस गए।
पुलिसवालों ने फोटो खींचने के साथ ही वीडियोग्राफी भी की। नजीब का पता लगाने के लिए उन्होंने घर में हर ओर तलाशी ली और परिवारवालों से कहा कि अगर उन्होंने नजीब को छिपा रखा है तो उसे पुलिसवालों को सौंप दें।
परिवारवालों ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने उसके 90 वर्षीय दादा को भी परेशान किया। वहीं, दिल्ली पुलिस ने उत्पीड़न या परेशान करने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है।
ज्वाइंट कमिश्नर रविंद्र यादव ने कहा कि नजीब का पता लगाने के लिए जगह जगह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हमारे तकनीकी विशेषज्ञों के मुताबिक नजीब के ईमेल को कोई अज्ञात व्यक्ति एक्सेस कर रहा था। इसके बाद ही बदायूं पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की टीम वहां पहुंच गई। बाद में पता चला कि ईमेल एक्सेस करने वाला कोई और नहीं बल्कि नजीब का मामा अशरफ कादरी ही था।