फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cloth vendor killed in minor dispute, relative injured

Delhi NCR News: बदरपुर की घटना- मामूली विवाद में कपड़ा विक्रेता की हत्या, रिश्तेदार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बदरपुर थाना इलाके में कार के साइड मिरर को नुकसान पहुंचाने और पुरानी रंजिश में एक कपड़ा विक्रेता अरुण की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। उसका रिश्तेदार शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। बदरपुर थाना पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों समेत चार लोगों को पकड़ा है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी ने बताया कि गौतमपुरी इलाके में हुई चाकूबाजी की इस घटना के संबंध में बदरपुर थाने में बृहस्पतिवार रात सूचना मिली। पुलिस को घटनास्थल पर खून के काफी मात्रा में धब्बे मिले। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और प्रारंभिक जांच से पता चला कि कार का साइड मिरर टूटने के बाद कहासुनी शुरू हुई। दोनों के बीच पुरानी रंजिश के कारण इस कहासुनी ने जल्द हिंसक रूप ले लिया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीडि़तोंं की पहचान कपड़ा विक्रेता अरुण (25) और एम्स में हाउस कीपिंग स्टाफ शिवम (25) के रूप में हुई। पुलिस ने कहा कि चाकूबाजी में घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। अरुण की गंभीर घाव के कारण मौत हो गई, जबकि शिवम का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत 16 वर्षीय दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया जबकि अमर (25) और विक्की (31) सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल हथियार और उनके खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या), 109 (हत्या का प्रयास), और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed