पिस्तौल तानकर लूट लिए कपड़े: ग्राहक बनकर आए तीन युवक, फिर पर्स की जगह निकाला असलहा... CCTV में वारदात हुई कैद
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया। कलानौर शहर चौकी प्रभारी सुभाष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के कलानौर कस्बे में बस स्टैंड के नजदीक तीन युवक कपड़ा व्यापारी पर पिस्तौल तानकर ढाई हजार की नकदी व पांच हजार रुपये के कपड़े लूटकर ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है।
कलानौर बस स्टैंड के नजदीक नगरपालिका की दुकानों में भिवानी के मालपोश निवासी विकास कपड़े की दुकान कर रखी है। विकास ने बताया कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे तीन युवक कपड़े खरीदने के बहाने आए । एक युवक ने कहा कि उनको कपड़े खरीदने हैं। तीनों ने करीब 5400 रुपये के पकड़े पसंद कर पैक करवा लिए। दूसरे युवक ने कहा कि अभी पैसे ऑनलाइन डालते हैं। तभी दो युवकों ने जेब से पिस्तौल निकाल ली।
यह देखकर दुकानदार घबरा गया और सीट पर बैठ गया। एक युवक ने कहा कि 10 हजार रुपये निकालो। विकास ने कहा कि गल्ले में मात्र 2500 रुपये हैं। इसके बाद तीनों युवक ढाई हजार रुपये व 5400 रुपये के कपड़े लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया। कलानौर शहर चौकी प्रभारी सुभाष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।
मामले की जानकारी मिलते ही कपड़ा व्यापारी की दुकान पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की धर-पकड़ जारी है। टीम गठित कर दी गई है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। -इंस्पेक्टर देशराज सिंह, प्रभारी थाना कलानौर