फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Climate Change Threatens Ladakh's Heritage; Lecture on Conservation

Delhi NCR News: जलवायु परिवर्तन से लद्दाख की धरोहरों को खतरा, संरक्षण पर व्याख्यान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) में हाल ही में लद्दाख की ऐतिहासिक धरोहरों पर जलवायु परिवर्तन के खतरे पर चर्चा हुई। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षण निदेशक सुंदर पॉल ने इसके प्रभावों को रेखांकित किया।
विज्ञापन

पॉल ने बताया कि लद्दाख के लेह पैलेस और बौद्ध मठ जैसी मिट्टी से बनी संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो रही हैं। यह क्षति अनियमित वर्षा, बादल फटने और बदलते मौसम के कारण हो रही है। उन्होंने इन धरोहरों को बचाने के लिए पारंपरिक और आधुनिक संरक्षण पद्धतियों के समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने लेह पैलेस और हेमिस मठ में स्थानीय तकनीकों के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने से बेहतर परिणाम मिलने का अनुभव साझा किया। विशेषज्ञों ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण केवल पुरातत्वविदों की नहीं, बल्कि नीति-निर्माताओं, वैज्ञानिकों और स्थानीय समुदायों की भी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईसी के निदेशक केएन श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन एएसआई के पूर्व निदेशक (स्मारक) प्रताप भानु सिंह सेंगर ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed