{"_id":"5774fbec4f1c1b3b1e79aaee","slug":"clean-india-mission-sought-to-construct-toilets-corporation-grant","type":"story","status":"publish","title_hn":" स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने के लिए निगम ने मांगी ग्रांट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने के लिए निगम ने मांगी ग्रांट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम सीमाक्षेत्र के विभिन्न कॉलोनियों में 10 हजार शौचालय बनाने के लिए निगम ने राज्य सरकार से ग्रांट मांगी है।
विज्ञापन
इसके अलावा अन्य क्षेत्रों से भी करीब 5 हजार शौचालय बनाने के लिए डिमांड आई है। अभी उनका फिजिकल वेरीफिकेशन कराया जा रहा है।
स्वच्छ भारत अभियान के नोडल अधिकारी अनिल मेहता ने बताया कि शहरीक्षेत्र की कॉलोनियों में रहने वाले उन परिवारों के घर में शौचालय बनाने की योजना सरकार ने बनाई है जो अभी बाहर शौच के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
फिजिकल वेरीफि केशन के आधार पर 20 हजार घरों को चुना गया। पहले चरण में दस हजार घरों में शौचालय बनाने के लिए धनराशि भी जारी की जा चुकी है।
जबकि दूसरे चरण में सरकार से दस हजार और घरों में शौचालय बनाने के लिए ग्रांट मांगी गई है। मेहता ने बताया कि पांच हजार और घरों में शौचालय बनाने के लिए डिमांड आई है। लोगों ने आवेदन किया है। उनकी जांच कर फिजिक ल वेरीफिकेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
70 सार्वजनिक शौचालय के जारी किए टेंडर:
निगम सीमाक्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर 70 सार्वजनिक शौचालय बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। वर्क ऑर्डर होने के तीन महीने में इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उक्त 70 सार्वजनिक स्थानों में ज्यादातर रेलवे, बस स्टैंड व अन्य प्रमुख बाजार शामिल हैं जहां लोगों की आवाजाही सर्वाधिक होती है। मेहता ने बताया कि सभी सार्वजनिक शौचालयों में करीब 300 सीटें बैठाई जाएगी।