फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Classmates beat up an 11th-grade student after he was upset over comments on a social media post, leading to his death.

Delhi NCR News: सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट से नाराज 11वीं के छात्र को सहपाठियों ने पीटा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
-त्रिलोकपुरी 15 ब्लॉक की वारदात, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छह नाबालिग लड़कों को पकड़ा
विज्ञापन

-आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस, सीसीटीवी से भी पड़ताल जारी
-पकड़े गए सभी आरोपी मृतक मोहित के सहपाठी, किसी युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी
-उस पर मोहित ने कर दिया था कमेंट, इसी बात पर आरोपियों ने नाबालिग को बुरी तरह पीटा
-इलाज के दौरान सोमवार देर रात जीटीबी अस्पताल में मोहित की हो गई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र स्थित त्रिलोकपुरी 15 ब्लॉक में सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करने पर 11वीं कक्षा के छात्र की सहपाठियों ने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मोहित (17) के रूप में हुई है। सोमवार की शाम हुए विवाद के बाद आरोपियों ने पीड़ित को लात-घूंसों से पीटा था। हमले में मोहित बुरी तरह जख्मी हो गया था। गंभीर हालत में उसे पहले एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान मोहित ने सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मोहित का शव परिजनों के हवाले कर दिया। हत्या के मामले में पुलिस ने मोहित के छह नाबालिग सहपाठियों को हिरासत में लिया है।
शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि पूरा विवाद एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर हुआ था। मोहित ने अपने सहपाठी के किसी इंस्टाग्राम पोस्ट पर कुछ कमेंट कर दिया था। इससे नाराज होकर आरोपियों ने उसे पीटा। वारदात के समय लोगों की भारी भीड़ मौके पर वीडियो बनाने में व्यस्त रही। किसी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि मोहित अपने परिवार के सााथ 28/369 में रहता था। इसके परिवार में दादी, पिता ज्ञान सिंह, मां आशा और 19 साल का बड़ा भाई भानू है। परिवार ग्राउंड फ्लोर पर रहता है, जबकि पहली मंजिल पर मोहित के ताऊ का परिवार रहता है। मोहित के पिता पेशे से चालक हैं।
विज्ञापन

भानू एक कॉल सेंटर में काम करता है, जबकि मोहित पास के सरकारी स्कूल में 11 वीं कक्षा का छात्र था। सोमवार शाम करीब 4.30 बजे एक आरोपी मोहित को घर से बुलाकर 15 ब्लॉक के चौक पर ले गया। उस समय मोहित के दो नाबालिग दोस्त अनमोल व यश भी थे। इस बीच आरोपियों ने मोहित की पिटाई कर दी। दोस्तों ने मोहित को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। दोनों डरकर भाग गए। आरोपियों ने गिराकर मोहित को बुरी तरह पीटा। इस बीच भीड़ तमाशबीन रही। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। इस बीच 5.30 बजे मोहित के दोस्त ही उसे घर लेकर पहुंचे। दोनों ने बताया कि मोहित बाइक से गिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी नाक से खून बह रहा था। शरीर पर चोट के निशान थे। मोहित की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे एलबीएस अस्पताल ले गए। वहां उसकी हालत को देखते हुए उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को सोमवार शाम करीब 7.25 बजे एलबीएस अस्पताल से खबर मिली। टीम वहां पहुंची तो मोहित के जीटीबी जाने का पता चला। इलाज के दौरान मोहित ने रात 1.15 बजे दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिगों को पकड़ा। वारदात के बाद मोहित के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहित की मां वारदात के समय बुराड़ी स्थित अपने मायके में मौजूद थी। बेटी की मौत के बाद वह बार-बार बेहोश हुए जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article