फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Class VI student molested by taking the pretext of party

गाजियाबादः पार्टी के बहाने ले जाकर कक्षा छह की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 06 Feb 2020 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 06 Feb 2020 06:30 AM IST
विज्ञापन
Class VI student molested by taking the pretext of party
demo pic - फोटो : AMAR UJALA

पार्टी के बहाने ले जाकर कक्षा छह की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक मुख्य आरोपी उसका दोस्त है। वह उसे कमरे पर ले गया तो वहां उसके तीन साथी पहले से मौजूद थे। 

विज्ञापन


दो आरोपी कमरे के बाहर पहरेदारी पर थे, जबकि दो लोगों ने इसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कविनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली किशोरी कक्षा 6 की छात्रा है। पड़ोस में ही रहने वाले मनीष से उसकी दोस्ती थी। मंगलवार शाम करीब 4 बजे मनीष व उसका साथी डीयू विश्वास उसे पार्टी के बहाने गोविंदपुरम चौकी क्षेत्र में स्थित कमरे पर ले गए। पीड़िता का कहना है कि कमरे पर मनीष के दो अन्य दोस्त दीपक व राहुल पहले से मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मनीष व डीयू विश्वास ने उसे कमरे में बंद कर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान दीपक व राहुल कमरे के बाहर निगरानी पर खड़े रहे। छात्रा द्वारा शोर मचाने पर आरोपी हड़बड़ा गए और मौके से फरार हो गए। 

इसके बाद छात्रा ने स्थानीय लोगों को बताया, जिन्होंने पुलिस बुला ली। वहीं, पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। एसएचओ कविनगर मोहम्मद असलम का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश कर सभी को जेल भेज दिया गया है।


मुख्य आरोपी ने छकाया, एक किमी दौड़ाई पुलिस
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद मुख्य आरोपी मनीष लापता हो गया। उसे बुलाने के लिए पुलिस ने पीड़िता से फोन कराया। पीड़िता ने उससे कहा कि वह बदनामी के चलते कार्रवाई नहीं चाहती, वह उसे घर छोड़ दे। पुलिस का कहना है कि मनीष ने खुद आने की बजाय अपना दोस्त भेज दिया। उसी के जरिए पुलिस मनीष तक पहुंची। पुलिस को देख मनीष खेतों में भागा लेकिन करीब एक किलोमीटर तक दौड़ाकर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed