फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Class place to put children in the line of the bank, the principal suspended

क्लास की जगह बच्चों को लगा दिया बैंक की लाइन में, प्रिंसिपल निलंबित

Mon, 02 Jan 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 02 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Class place to put children in the line of the bank, the principal suspended
500 के नोट का सच - फोटो : अमर उजाला

होशियारपुर स्थित प्राइमरी स्कूल की प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है। उन पर स्कूल के बच्चों से काम करवाने, पैसे बदलवाने के लिए बच्चों को बैंक में लाइन लगवाने सहित कई अन्य आरोप लगाए गए हैं। हालांकि प्रिंसिपल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे साजिश करार दिया है।

विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल होशियारपुर की प्रिंसिपल नीरज चौबे पर छात्र-छात्राओं से प्रधानाध्यापक कक्ष की साफ-सफाई कराने, कप-प्लेट व बर्तन धुलवाने का आरोप लगाया गया है। यही नहीं प्रिंसिपल पर शिक्षिकाओं व बच्चों से अभद्र भाषा में बातचीत करने का भी आरोप है।
विज्ञापन


यही नहीं उन पर स्कूली बच्चों को पैसे बदलवाने के लिए बैंक की लाइन में भी लगाने का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकायत मिलने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने मौके पर जाकर जांच की और इसकी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी। इसके बाद बीएसए ने उनको निलंबित कर दिया और उनको जेवर के बंकापुर के प्राइमरी स्कूल में अटैच कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत निलंबित प्रिंसिपल का कहना है कि उन पर लगे सारे आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने बच्चों से किसी तरह का काम नहीं करवाया है। उनका कहना है कि स्कूल की एक शिक्षिका ने उनके साथ साजिश करते हुए विडियो बनवाया और उसे वायरल करवाया। यही नहीं जांच के दौरान उक्त शिक्षिका के सिखाने पर बच्चों ने अपने बयान दिए। उनका कहना है कि इस मामले में उनसे कोई बातचीत नहीं की गई। यही नहीं जब वह अस्पताल में भर्ती थीं तभी स्कूल की जांच कराई गई और रिपोर्ट दे दी गई। सिटी मजिस्ट्रेट की जांच का भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया। प्रिंसिपल का कहना है कि वह पूरी तरह से निर्दोष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed