फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   class nineth student hanging by ceiling fan in delhi

स्कूल से आकर फंदा लगा लटक गया 9वीं का छात्र

Sat, 05 Sep 2015 11:18 AM IST
Updated Sat, 05 Sep 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
class nineth student hanging by ceiling fan in delhi

ईस्ट विनोद नगर में लड़कों के परेशान करने पर नौवीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि उसके पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन छात्र की मां का कहना है कि खुदकुशी करने से पूर्व वह अकसर लड़कों द्वारा परेशान किए जाने की बात कहता था।

विज्ञापन


शिव मिश्रा(15) अपने परिजनों के साथ ईस्ट विनोद नगर में रहता था। परिवार में उसके पिता संजय मिश्रा, मां शीला मिश्रा और एक बहन है।

वह शिव राजकीय बाल विद्यालय में नौवीं कक्षा में पढ़ता था। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे वह स्कूल से घर लौटा और मां को बताया कि कुछ लड़के उसे रोज परेशान करते हैं।

विज्ञापन

कमरे में मां ने बेटे को पंखे से लटका हुआ पाया

class nineth student hanging by ceiling fan in delhi

यह कहने के बाद शिव दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद शीला बेटे के कमरे में गई। जहां उसने बेटे को पंखे से लटका हुआ पाया।


शीला ने यह देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और शिव को फंदे से उतार कर पास के अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिव के पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से खुदकुशी करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि परिवार वालों ने कुछ लड़कों पर परेशान करने की बात कह रहे हैं। पुलिस उनके आरोपों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed