{"_id":"6a7eb91828532b386f0abf60","slug":"class-8-student-dies-after-being-hit-by-a-dtc-bus-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू अशोक नगर में दर्दनाक हादसा: DTC बस के चपेट में आकर 8वीं की छात्रा की मौत, चाचा के साथ जा रही थी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू अशोक नगर में दर्दनाक हादसा: DTC बस के चपेट में आकर 8वीं की छात्रा की मौत, चाचा के साथ जा रही थी स्कूल
Fri, 14 Aug 2026 12:13 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:13 PM IST
सार
यह घटना दल्लूपुरा रोड पर सुबह करीब आठ बजे हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा को गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
न्यू अशोक नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक डीटीसी बस ने स्कूटी सवार 12 साल की छात्रा कायना पाल को कुचल दिया। इस हादसे में कायना की मौके पर ही मौत हो गई। उसके चाचा स्कूटी चलाने वाले पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद बस पर पथराव किया, जिससे उसके शीशे टूट गए। चालक मौके से भाग गया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने चालक एस के मुराद (45 साल) को गिरफ्तार किया। उस पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज हुआ है। जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे हादसे की सूचना मिली थी। कायना खिचड़ीपुर की निवासी थी। वह वसुंधरा एन्क्लेव के एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। पिता अमन पाल ने बताया कि कायना आजादी के जश्न के लिए स्कूल जा रही थी।
विज्ञापन
परिवार ने कहा, इंजीनियर बनना चाहती थी
कायना के पिता अमन पाल ने आरोप लगाया कि बस उल्टी दिशा से आ रही थी। उन्होंने कहा कि स्कूटर अपनी लेन में सही तरीके से चल रहा था। कायना एक होनहार छात्रा थी और इंजीनियर बनना चाहती थी। उसने हाल ही में एक क्विज प्रतियोगिता में एक टैबलेट जीता था। कायना की मौत से परिवार में गहरा सदमा है।
विज्ञापन