{"_id":"68d7ef8f4c813cf3ce06abd7","slug":"class-10-student-beaten-to-death-outside-school-seven-minors-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-106560-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: स्कूल के बाहर 10वीं कक्षा के छात्र की पीटकर हत्या, सात नाबालिग पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: स्कूल के बाहर 10वीं कक्षा के छात्र की पीटकर हत्या, सात नाबालिग पकड़े
विज्ञापन
- मंगोलपुरी में स्थित स्कूल के बाहर हुई वारदात, दो दिन पहले किसी बात को लेकर 11वीं कक्षा के एक छात्र से हुआ था झगड़ा
- पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर नाबालिगों को दबोचा, अन्य लड़कों की पुलिस को तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक स्कूल के बाहर 10वीं कक्षा के छात्र की पीटकर हत्या कर दी गई। उसकी शिनाख्त वियोम (15) के रूप में हुई है। हत्या करने का आरोप उसी स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र व उसके साथियों पर लगा है। बताया जा रहा है कि 2-3 दिन पहले वियोम का आरोपी छात्र से किसी बात पर झगड़ा हुआ था।
वियोम शुक्रवार को छुट्टी के समय जैसे ही स्कूल से बाहर निकला आरोपी व उसके 10-11 साथियों ने उसे घेर लिया। इस दौरान उन्होंने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे वह अचेत हो गया। वहां मौजूद छात्र स्थानीय लोगों की मदद से वियोम को संजय गांधी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
झगड़े की सूचना पर वियोम के परिजन पहले स्कूल व बाद में अस्पताल पहुंचे तो उनको मौत का पता चला। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर सात नाबालिग लड़कों को हिरासत लिया गया है। इन लड़कों ने दो-तीन पहले हुए झगड़े में वियोम की पिटाई की बात बताई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से फर्रुखाबाद, यूपी का रहने वाला वियोम अपने परिवार के साथ मंगोलपुरी के एम-ब्लॉक में रहता था। इसके पिता मंगोलपुरी स्थित एक जूता-चप्पल बनाने की फैक्टरी में नौकरी करते हैं। वियोम ओ-ब्लॉक, मंगोलपुरी के सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था। इसका बड़ा भाई कनक भी इसी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। पिछले कुछ दिनों से वियोम की परीक्षा चल रही है। शुक्रवार को वह परीक्षा देने गया था। देर रात तक पुलिस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी लड़कों की तलाश की जा रही है।
स्कूल प्रशासन मौन
स्कूल के बाहर वारदात होने के बावजूद किसी शिक्षक ने वियोम को बचाने का प्रयास नहीं किया। परिजनों का आरोप है कि कुछ बच्चों ने स्कूल के टीचर को झगड़े की बात बताई भी थी, लेकिन कोई बाहर नहीं निकला।
परिजन जब झगड़े के बारे में पूछताछ करने पहुंचे तो स्कूल प्रशासन ने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। स्कूल में झगड़े की भी जानकारी नहीं दी गई। वहीं वियोम के दोस्तों ने उसके झगड़े की बात परिजनों को बताई।
स्कूल के बाहर पुलिस व स्कूल के खिलाफ नारेबाजी
परिजनों ने बताया कि वियोम की मौत के बाद कोई भी स्कूल का स्टाफ उसकी सुध लेने नहीं पहुंचा है। दबी जुबान में शिक्षकों का कहना था कि स्कूल के गेट के बाहर उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। इस बात से नाराज होकर शनिवार सुबह वियोम के परिजन स्कूल के बाहर स्कूल प्रशासन व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों का आरोप था कि पुलिस भी मामले में ठीक से एक्शन नहीं ले रही है।
परिवार को वियोम के बड़े भाई की चिंता
वियोम का बड़ा भाई कनक भी ओ-ब्लॉक के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। परिवार को चिंता सता रही है कि आरोपी अब कनक को निशाना न बनाएं। वियोम के परिवार में अब एक बहन व भाई कनक की बचा है।