फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Class 10 student assaulted outside school; four injured, including his uncle who came to his rescue

Delhi NCR News: स्कूल के बाहर दसवीं के छात्र से मारपीट, बचाव में आए चाचा समेत चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
-पालम इलाके की घटना, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पालम स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय नंबर दो के बाहर आपसी विवाद में कुछ युवकों ने दसवीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र गोपाल की पिटाई कर दी। बचाव में आए उसके तीन भाइयों से भी मारपीट की गई, जबकि चाचा मुकेश के सिर पर पत्थर मारकर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गोपाल राज नगर में रहता है और 22 जुलाई को स्कूल की छुट्टी के बाद बाहर निकला तो चार लड़कों ने घेरकर एक लड़के को गाली देने का आरोप लगाते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। उसने फोन पर भाइयों हर्ष, हिमांशु और मोहित को बुलाया, जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। झगड़ा छुड़ाने आए चाचा मुकेश पर भीड़ में किसी ने पत्थर फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इंदिरा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां गोपाल ने मेडिकल कराने से इनकार कर दिया। दक्षिण-पश्चिम जिला उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि गंभीर चोट पहुंचाने की प्राथमिकी दर्ज की है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed