{"_id":"07ddf2c56fbdf7e0a51dd140e548451e","slug":"clashes-between-up-and-delhi-for-high-secirity-number-plate","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर भिड़े यूपी-दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर भिड़े यूपी-दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 18 Mar 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के मामले में यूपी-दिल्ली में घमासान शुरू हो गया है। दोनों राज्यों की ट्रैफिक अथॉरिटी ने मोर्चा खोल दिया है और अब मामला परिवहन मंत्री तक जा पहुंचा है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद दिल्ली में जिस तरह यूपी के वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं, उससे टकराव की स्थिति पैदा हो गई है।
दिल्ली में वाहनों पर हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य कर दी गई है, जबकि यूपी में अभी इसका कार्य शुरू नहीं हो पाया है। नंबर प्लेट की कीमतों को लेकर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और इसको लागू करने पर स्टे है।
विज्ञापन
यूपी से रोजाना हजारों वाहन दिल्ली जाते हैं। आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि दिल्ली पुलिस और परिवहन अथॉरिटी से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर रोजाना सैकड़ों वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक अथॉरिटी को इस संबंध में पहले ही अवगत कराया गया था। दिल्ली पुलिस को भी पत्र लिखा गया, लेकिन कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले को परिवहन मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री के संज्ञान को भेज दिया है। सीएम कार्यालय से दिल्ली सरकार को हालात से अवगत कराया जाएगा। आरटीओ का मानना है कि दिल्ली पुलिस-अथॉरिटी की यह परंपरा गलत है। इसको दोनों राज्यों की संयुक्त यातायात कमेटी को भी भेजा जा रहा है।