फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Clash of two brothers in delhi for feeding dog

दिल्लीः कुत्ते को खाना खिलाने पर दो भाइयों में मारपीट, मामला दर्ज

Sun, 19 Jan 2020 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Jan 2020 05:38 AM IST
विज्ञापन
Clash of two brothers in delhi for feeding dog
demo pic - फोटो : fox8.com

फर्श बाजार इलाके में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर हुए विवाद में दो चचेरे भाइयों में झगड़ा हो गया। विरोध करने पर एक आरोपी ने बीच-बचाव कराने आए अपने ताऊ पर भी हमला कर दिया। हमले में ताऊ जसबीर सिंह जख्मी हो गए। हालांकि घटना दिसंबर की है लेकिन बीमार होने के कारण जसबीर सिंह अपना बयान दर्ज नहीं करवा पाये थे। पुलिस ने शुक्रवार को उनके बयान पर केस दर्ज किया। 

विज्ञापन


पुलिस को दिये बयान में जसबीर ने बताया कि वह परिवार के साथ विश्वास नगर में रहते हैं। इनका बेटा अमनदीप परचून की दुकान चलाता है। वह अक्सर कुत्तों को खाना खिलाता है। गत माह अमनदीप कुत्तों को खाना खिला रहा था। इसी दौरान उसके चचेरे भाई जसविंदर ने एक कुत्ते की पिटाई कर दी। विरोध करने पर अमनदीप और जसविंदर में झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन


जसबीर ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी जसविंदर ने उस पर ही हमला कर दिया। हमले में वह जख्मी हो गए। पुलिस जसविंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पति से झगड़े के बाद महिला ने तेजाब पीकर दी जान

उधर, दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में पति की कथित प्रताड़ना से परेशान एक महिला ने तेजाब पीकर जान दे दी। मृतका की शिनाख्त प्रियंका (22) के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार देर रात को तेजाब पीने के बाद प्रियंका को उसके ससुर ने ही बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां शुक्रवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। 

क्षेत्रीय एसडीएम के समक्ष मृतका के परिजनों ने अपना बयान दर्ज करवाया जिसके बाद पुलिस ने उसके पति रवि के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं प्रियंका के परिजनों ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।

संगम विहार थाना पुलिस के मुताबिक प्रियंका अपने परिवार के साथ गली नंबर-4, संगम विहार में रहती थी। डेढ़ साल पहले इसकी रवि से शादी हुई थी। रवि ऑटो चालक है। आरोप है कि शादी के बाद से ही रवि उसे दहेज के लिए परेशान करता था। अक्सर प्रियंका से मारपीट की जाती थी। इससे परेशान होकर बृहस्पतिवार रात करीब 11.45 बजे उसने टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब पी लिया। 

तबीयत बिगड़ने पर ससुर ने प्रियंका को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। प्रियंका के परिजनों ने रवि पर जबरन तेजाब पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस रवि से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed