{"_id":"5f4cb0ef9df77205002833a9","slug":"clash-broke-out-between-two-families-in-jamia-nagar-two-injured-in-firing-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: जामिया नगर में पतीले को लेकर विवाद, फायरिंग में दो भाई जख्मी, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: जामिया नगर में पतीले को लेकर विवाद, फायरिंग में दो भाई जख्मी, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
Mon, 31 Aug 2020 01:42 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
नई दिल्ली के जामिया नगर इलाके में शनिवार देर रात पतीले को लेकर हुए झगड़े में फायरिंग हो गई। परिवार के बीच हुई इस लड़ाई में दो भाई जख्मी हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने इस मामले में हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट और झगड़े का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी की तलाश जारी है। डीसीपी साउथ ईस्ट आरपी मीणा ने बताया कि बीते शनिवार की रात 10:30 बजे नूर नगर जामिया नगर में फायरिंग की सूचना मिली।
पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही घायल को होली फैमिली अस्पताल ले जाया जा चुका था। जांच में पता चला सिराजुद्दीन और खुर्शीद के परिवार के बीच झगड़ा हुआ है। अस्पताल में खुर्शीद और उसका भाई शाहिद घायल मिले।
विज्ञापन
दोनों के सिर पर चोट लगी हुई थी। खुर्शीद ने पुलिस को बताया भाई शाहिद और अरशद पतिला लेने सिराजुद्दीन के घर गए थे। उसने पतीला नहीं दिया और भाइयों के साथ बदसलूकी की। इस बीच वह खुद सिराजुद्दीन के घर पहुंच गए।
यहां सिराजुद्दीन और उसके बेटे अशरफ, असद और अब्दुल ने हमला कर दिया। अशरफ पिस्तौल लिए हुए था। जहां उसकी गर्दन और हाथ पकड़ लिए। तभी अरशद ने गोली चला दी, जिसकी चपेट में आकर खुर्शीद जख्मी हो गया। इसके बाद आरोपी भाग गए और दोनों भाई इलाज के लिए अस्पताल लाए गए। पुलिस ने आरोपी पिता सिराजुद्दीन और बेटे अशरफ को गिरफ्तार कर लिया है।