{"_id":"5a6d79154f1c1bca798b64cd","slug":"clash-between-two-sides-during-tiranga-yatra-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर यात्रा के दौरान भिड़े दो पक्ष, तिरंगा क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर यात्रा के दौरान भिड़े दो पक्ष, तिरंगा क्षतिग्रस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:57 PM IST
सार
क्षेत्र के गांव औरंगाबाद कसेरकलां में निकाली जा रही थी तिरंगा यात्रा
एक धार्मिक स्थल के निकट दूसरे पक्ष के लोगों पर यात्रा को रोकने का आरोप
विज्ञापन
तिरंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र के गांव औरंगाबाद कसेर कलां में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा के दौरान दो पक्षों के लोगों के बीच झड़प हो गई। जमकर हंगामा हुआ। तिरंगा भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
गांव में शुक्रवार को एक पक्ष के कुछ लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली थी। इस दौरान डीजे पर देशभक्ति के गाने भी बज रहे थे। तिरंगा यात्रा जब गांव के एक धार्मिक स्थल के निकट पहुंची, तो एक समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन
उनका कहना था कि यात्रा के दौरान डीजे पर तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे थे, जिससे माहौल बिगड़ रहा था। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। दूसरे पक्ष ने मौके पर ही तिरंगा यात्रा को रोक दिया।
विज्ञापन
विवाद की सूचना मिलने पर धर्मपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच खींचतान के दौरान तिरंगा भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
धर्मपुर चौकी इंचार्ज यशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के 15-15 लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। वहीं सीओ धनप्रकाश त्यागी कार्रवाई करने की जानकारी से इंकार कर रहे हैं।