{"_id":"5c2166edbdec2256fc7395f3","slug":"clash-between-councilors-in-north-corporation-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी निगम की बैठक में पार्षदों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरी निगम की बैठक में पार्षदों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
Tue, 25 Dec 2018 04:38 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 25 Dec 2018 04:38 AM IST
विज्ञापन
उत्तरी निगम की बैठक में भिड़े आप-बीजेपी नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम की बैठक में भाजपा और आप पार्षदों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। नोक-झोंक से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। वहां मौजूद कुछ पार्षदों ने अपने फोन से पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो व्हाट्स एप पर वायरल हो गया। निगम महापौर आदेश गुप्ता ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
वर्षों बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने चांदनी चौक के टॉउन हॉल सभागार में बैठक बुलाई थी। नेता सदन तिलकराज कटारिया भाषण के दौरान फंड न मिलने के लिए दिल्ली सरकार को कोसने लगे। इस पर नेता विपक्ष अनिल लाकड़ा ने भाजपा नेताओं को घेरा। फिर क्या था। दोनों पार्टियों के पार्षदों के बीच गहमा-गहमी हो गई। दोनों ओर से नारेबाजी होने लगी। इसी बीच, भाजपा पार्षद सुरेंद्र खरब और आप पार्षद विकास गोयल के बीच थप्पड़ चले। इससे नाराज आप नेता सदन में ही धरने पर बैठ गए। मेयर ने थोड़ी देर के लिए सदन स्थगित कर दिया। दोबारा सदन शुरू हुआ तो आप पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
भाजपा पार्षदों का कहना है कि आप के पार्षद पीएम मोदी के लिए गाली-गलौच कर रहे थे। आप पार्षदों का कहना है कि उन्होंने मारपीट नहीं की। उन्होंने भाजपा पार्षदों से बचने के लिए अपने हाथ आगे किए थे। उनका आरोप है कि भाजपा पार्षद सुरेंद्र खरब ने मारपीट की थी। उन्हें तत्काल निष्कासित किया जाए। उधर, खरब का कहना है कि उन्होंने नहीं, बल्कि आप पार्षदों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने तो बस अपना बचाव किया था। दोनों पार्टियों के पार्षद एक-दूसरे के बचाव की बात कह रहे हैं, लेकिन वीडियो में दोनों पक्षों के बीच लात और घूंसे चलते दिख रहे हैं।
विज्ञापन