फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cjp leaders saurav das ashutosh ranka challenge sem court custody order delhi high court

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामला: जेल में बंद सीजेपी नेता सौरभ-आशुतोष ने रिहाई के लिए चला नया दांव, मिलेगी सफलता?

Tue, 20 Oct 2026 06:30 PM IST
विकास कुमार आईएएनएस, दिल्ली
आईएएनएस, दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 20 Oct 2026 06:30 PM IST
सार

सोमवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत समाप्त होने पर आशुतोष रांका और सौरव दास को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन स्थित एसईएम रितु राज की अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 21 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

विज्ञापन
cjp leaders saurav das ashutosh ranka challenge sem court custody order delhi high court
अशुतोष रांका और सौरव दास - फोटो : ANI

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) कोर्ट के उस आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है, जिसके तहत उनकी न्यायिक हिरासत 21 अक्तूबर तक बढ़ाई गई थी। उनके वकीलों ने इस मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

यह याचिका 19 अक्तूबर को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के एसईएम रितु राज द्वारा पारित उस आदेश के खिलाफ दायर की गई है, जिसमें दोनों नेताओं की हिरासत दो दिन के लिए बढ़ाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों की दलीलें और कोर्ट का रुख
अदालत में पेश हुए अधिवक्ता अभिक चिमनी और पुष्प शर्मा ने दोनों नेताओं की रिहाई की मांग की। बचाव पक्ष ने दलील दी कि वे अब दोबारा ऐसा कोई कथित अपराध नहीं दोहराएंगे और किसी भी तरह के उल्लंघन की कोई आशंका नहीं है। वकीलों ने यह भी कहा कि दोनों नेताओं ने 10 अक्तूबर के बाद प्रदर्शन के लिए कोई आह्वान नहीं किया था और वे व्यक्तिगत रूप से जंतर-मंतर गए थे।

विज्ञापन

दोनों ने किया बांड का उल्लंघन
इससे पहले, सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी ने शांति भंग होने और सार्वजनिक शांति में खलल पड़ने की आशंका जताते हुए पांच दिन की और रिडटेंशन की मांग की थी, जिसे मजिस्ट्रेट ने स्वीकार कर लिया था। कोर्ट ने कहा कि दोनों नेताओं ने दक्षिण-पश्चिम जिले के एलईएम के समक्ष 11 अक्तूबर को निष्पादित बांड का उल्लंघन किया था।

मुचल्का पर भी उठे थे सवाल
मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दोनों नेताओं की जमानत के लिए पेश किए गए मुचल्कों को अयोग्य करार दिया था। कोर्ट ने पाया कि तीर्थ नामक एक मुचल्के के आधार कार्ड और बांड की तस्वीर में मेल नहीं खा रहा था, और वह अन्य वैध दस्तावेज भी पेश नहीं कर सका। वहीं, दूसरे मुचल्के मन्नू राज आनंद को सौरभ दास के माता-पिता का नाम और पते जैसी बुनियादी जानकारियां तक नहीं पता थीं। इसी के चलते कोर्ट ने उन्हें नए सिरे से मुचल्का दाखिल करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed