नए साल पर ऐसे होगा जश्न, कपल एंट्री की फीस बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2015 को विदा करने और नए साल के जश्न के लिए साइबर सिटी तैयार है। नए साल को खास बनाने के लिए शहर के होटलों में इस बार बिल्कुल नए अंदाज से मानने का फैसला किया गया है।
सेक्टर-29 स्थित क्राउन प्लाजा में लगातार 25 घंटे का सेलिब्रेशन मनाया जाएगा। 31 दिसंबर को दोपहर दो बजे से ही कार्यक्रम की शुरुआत हो जाएगी। वहीं, इस बार हरियाणा टूरिज्म की ओर से नए साल के जश्न पर पार्टियों का स्पेशल आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा शहर के मॉल, पब, बार और होटलों में खास इंतजाम किए गए हैं।
नए साल के जश्न को लेकर गुड़गांव में 10 दिन से तैयारी की जा रही है। होटलों और पब में बुकिंग जारी है। इस बार शहर में एक नया ट्रेंड उभरकर आया है।
ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की होगी सुविधा
लोग मौज-मस्ती से अधिक खाने-पीने पर जोर दे रहे हैं। ऐसे में हर सेलीब्रेशन डेस्टिनेशन पर डीजे, डांस के साथ देश-विदेश के लजीज खानों का भी बंदोबस्त किया जा रहा है।
नाइट क्लब और डिस्को में 31 दिसंबर की रात को ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा होगी। कई जगहों पर रैपर डीजे की धुन पर युवाओं को थिरकाने का बंदोबस्त किया गया है। अधिकतर जगहों पर रात साढ़े आठ बजे के बाद पार्टी का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
वेपर पब एंड ब्रिवरी के मैनेजर विनोद ने बताया कि अब हर कोई डीजे नाइट की मांग करता है ऐसे में इस न्यू ईयर ईव के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं वेयर हाउस कैफे के मैनेजर साहिल जोशी ने बताया कि पार्टी के दौरान डीजे के साथ साथ प्रीमियम फूड सर्व किया जाएगा।
केओडी की प्रवक्ता आएशा के मुताबिक इस दौरान लोग भांगड़ा का मजा भी उठा सकेंगे, क्योंकि लाइव बैंड भी परफार्म करेगा।
एंट्री फीस में 25 फीसदी का इजाफा
अलग-अलग होटलों और रेस्त्रां में खाने-पीने के साथ मौज मस्ती के लिए इस बार अधिक कीमत चुकानी होगी। बीते साल के मुकाबले इस बार एंट्री फीस में 25 फीसदी से अधिक इजाफा किया गया है।
कपल एंट्री के साथ कई जगहों पर सिंगल एंट्री की भी अनुमति रहेगी। अमूमन जगहों पर न्यूनतम फीस 4000 से शुरू होगी, जो बीते साल 2500 से 3000 रुपये तक थी।
महरौली-गुड़गांव रोड स्थित राश क्लब में अनलिमिटेड खाने-पीने की चीजों के साथ डीजे सीम, डीजे मनु और डीजे आरएमजी धमाल करेंगे। धोल जैमिंग, लेजर शो विशेष आकर्षण होगा।
यह पर सिंगल पुरुष और सिंगल गर्ल के अलग-अलग एंट्री फीस रखी गई है। सुविधाओं के हिसाब से पांच सितारा होटलों में गोल्ड व प्लेटिनम एंट्री प्रवेश भी रखा गया है। इसकी कीमत 10000 से शुरू होकर 25000 तक हैं।
मॉल में भी होगी जमकर मस्ती
साल के पहले दिन को यादगार बनाने के लिए मॉल में भी खास तैयारियां चल रही है। सभी मॉल को सजाने का काम चल रहा है। एंबियंस मॉल के किड्स जोन और आई स्केट को लेकर लोग सबसे अधिक उत्साहित हैं।
एमजी रोड स्थित एमजीएफ मॉल, डीटी मॉल, सहारा मॉल और किंगडम ऑफ ड्रीम्स में आने वाली भीड़ के मद्देनजर तैयारी की जा रही है। यही हाल यहां के हर रेस्त्रां का भी है।
दमदमा के एडवेंचर डेस्टिनेशन पर भी लोग बड़ी संख्या में जाने की तैयारी कर रहे हैं। लोग वहां बोटिंग, बाइकिंग और बंजी जंपिंग का लुत्फ उठाएंगे।
यहां ये करेंगे परफॉर्म-
-वेपर बार एक्सचेंज: सेलिब्रिटी डीजे सौरभ व डीजे करण
-किंगडम ऑफ ड्रीम्स: डीजे सनी सारिद, लाइव बैंड विपिन अनेजा
-वेयर हाउस कैफे (सेक्टर 29) - डीजे रोका
-वेपर पब एंड ब्रिवरी (एमजी रोड) - लाइव सूफी बैंड, सेलिब्रिटी डीजे आरएमजी व डीजे मनु
-हंटरवैली (सेक्टर 29): डीजे मीत व डीजे आन्या