{"_id":"c8853f3ad6d349f5d5ae49e99f2ccee7","slug":"city-bus-ticketing-system-implented-on-dtc-style","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी बसों में अब डीटीसी की तर्ज पर मिलेगा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी बसों में अब डीटीसी की तर्ज पर मिलेगा टिकट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 22 May 2014 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव की सड़कों पर दौड़ रही सिटी बसों में अब डीटीसी की तर्ज पर टिकट मिलेगा। रोडवेज ने बृहस्पतिवार से नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब टिकट के लिए कंडक्टर को पूरी बस में नहीं घूमना होगा, बल्कि यात्रियों को कंडक्टर के पास आकर टिकट लेनी होगी।
विज्ञापन
सिटी बसों में अभी तक कंडक्टर पूरी बस में घूमकर यात्रियों की टिकट बनाते हैं। जिससे यात्रियों के साथ कंडक्टर को खासी परेशानी होती है। कई बार भारी भीड़ के कारण बस के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक जाने में दिक्कत होती है। शहर में स्टैंड नजदीक होने के कारण अधिकांश यात्रियों की टिकट नहीं बन पाती। जिसका ऐसे यात्री लाथ उठा बिना टिकट ही सफर कर अपने स्टैंड पर उतर जाते हैं।
विज्ञापन
ऐसी कई दिक्कतों को दूर करने के लिए रोडवेज ने नई व्यवस्था लागू की है। डिपो के कार्यवाहक महाप्रबंधक अश्वनी कुमार डोगरा ने बताया कि पहले भी ऐसे निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन निर्देशों का पूर्ण पालन नहीं हो पा रहा था। दोबारा से नई व्यवस्था के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्देशों से सभी कंडक्टरों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
बाकायदा सिटी बस प्रभारी के मार्फत कंडक्टरों की बैठक में इन निर्देशों की जानकारी दे दी गई है। साथ ही डिपो में निर्देशों की कॉपी भी चस्पा कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर कोई कंडक्टर नई व्यवस्था लागू करने में लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हर रूट पर बसों की चेकिंग बढ़ा कर जांच की जाएगी।
बता दें कि इससे पहले डीटीसी और राजस्थान रोडवेज की बसों में यह प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। सिटी बसों में भी कंडक्टर के लिए पिछले गेट के पास बैठने की सीट बनाई गई है। सिटी बसों में पिछले गेट से ही चढ़ने की अनुमति है। ऐसे में चढ़ते समय ही यात्रियों को टिकट लेकर आगे बढ़ना होगा।