{"_id":"3ab2d10161a381116e0966179e36846e","slug":"cisf-to-guard-evms","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ के पहरे में ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएसएफ के पहरे में ईवीएम
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 12 Apr 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
मतदान के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोविंदपुरम अनाज मंडी में रखा गया है। यहां ए ब्लॉक में बनी दुकानों में ईवीएम रखी हुई है।
विज्ञापन
पूरा ब्लॉक सीआईएसएफ के जवानों की निगरानी में है। बाहरी सुरक्षा का जिम्मा पुलिस और पीएसी ने संभाला हुआ है। इधर प्रशासन द्वारा अधिग्रहण से व्यापारियों का कामकाज प्रभावित होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
इससे पहले मंडी में ईवीएम जमा करने का काम बृहस्पतिवार शाम से शुक्रवार सवेरे पांच बजे तक चला। इस दौरान डीएम एसवीएस रंगाराव भी मौके पर ही रहे। डीएम की मोहर और हस्ताक्षर से स्ट्रांग रूम को सवेरे पांच बजे सील कर दिया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर को भी गोविंदपुरम अनाज मंडी में ईवीएम की सुरक्षा और मतगणना व्यवस्था की जानकारी लेने के लिए डीएम एसवीएस रंगराव और सीडीओ विनोद कुमार यदुवंशी भी मंडी पहुंचे।