{"_id":"84f407ec53a7af7b99f69d1ce0240db0","slug":"cisf-si-restores-metro-traveler-bag-with-cash-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआई ने लौटाया लाखों के जेवरात से भरा बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआई ने लौटाया लाखों के जेवरात से भरा बैग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Aug 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार दोपहर नांगलोई निवासी एक महिला का बैग एक्सरे मशीन पर छूट गया। जांच करने पता चला कि उसमें करीब दो लाख रुपये के जेवरात और नगदी है।
विज्ञापन
वहां पर तैनात सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर ने लावारिस बैग को अपने कब्जे में लेकर उसे कंट्रोल रूम में जमा करवा दिया। कुछ देर बाद महिला वहां पहुंची। पुख्ता जांच के बाद महिला को बैग सौंप दिया गया।
विज्ञापन
इससे पहले बीते आठ जून को वैशाली मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के सिपाही अजेश एन ने रुपयों से भरा बैग उसके मालिक को लौटा दिया था। राजनगर (गाजियाबाद) निवासी दिलीप सिंह ने मेट्रो स्टेशन पर अपने बैग को एक्सरे मशीन में डाला, लेकिन भूलवश वहीं छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन
लावारिस बैग को देखकर वहां मौजूद सीआईएसएफ के सिपाही अजेश एन ने अधिकारियों को जानकारी दी थी। बैग में करीब एक लाख 80 हजार रुपये व दिलीप सिंह का पहचान पत्र मिला था। इस पर लिखे फोन नंबर पर सीआईएसएफ के अधिकारियों ने संपर्क किया और उसे बुलाकर अच्छे से पूछताछ के बाद बैग उसके हवाले कर दिया था।