फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CISF personnel return bag of passengers with gold and cash on metro stations in Delhi

मेट्रो स्टेशनों पर सीआईएसएफ कर्मियों ने पेश की मिसाल, लाखों के जेवर-नकदी भरे बैग यात्रियों को लौटाए

Sun, 21 Jul 2019 08:14 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 21 Jul 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
CISF personnel return bag of passengers with gold and cash on metro stations in Delhi
सीआईएसएफ (फाइल फोटो)

दिल्ली के दो मेट्रो स्टेशनों पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने लाखों के नकदी-जेवर भरे दो बैग उनके मालिक यात्रियों को लौटाकर मिसाल पेश की। सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े दस बजे आईजीआई एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर तैनात सिपाही रमेश ने एक्सरे मशीन पर एक लावारिस बैग देखा।

विज्ञापन


तलाशी लेने पर उसमें 1.77 लाख रुपये मिले। बैग को स्टेशन कंट्रोलर को सौंप दिया गया। कुछ देर बाद द्वारका सेक्टर-7 निवासी चंदरपाल सिंह स्टेशन पहुंचा और बैग छूट जाने की बात बताई। सत्यापन के बाद सीआईएसएफ कर्मियों ने चंदरपाल सिंह को बैग सौंप दिया। 
विज्ञापन


इसी तरह, शनिवार सुबह 7 बजे पश्चिम विहार मेट्रो स्टेशन पर तैनात एएसआई डीके सिंह ने गश्त के दौरान चलती मेट्रो में एक लावारिस बैग देखा। बैग को ट्रेन से उतारकर जांच की गई तो उसमें करीब 13 हजार रुपये, सोने की चेन, हीरे की अंगूठी, आधार कार्ड, पेन कार्ड और एक मोबाइल फोन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन नंबर पर संपर्क करने पर बीकानेर राजस्थान निवासी श्वेता ने बताया कि शास्त्री नगर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनका बैग खो गया था। कुछ देर बाद श्वेता पति के साथ स्टेशन पहुंचीं, जहां सत्यापन के बाद उन्हें बैग सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed