फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CISCE ICSE Result 2022 CISCE CISCE 10th board exam results to be released on Sunday

CISCE ICSE Result 2022: आज जारी होंगे सीआईएससीई 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम, रिजल्ट रीचेक की मिलेगी सुविधा, यहां जानें सबकुछ

Sun, 17 Jul 2022 02:19 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 17 Jul 2022 02:19 AM IST
सार

सीआईएससीई बोर्ड से संबद्ध स्कूल नतीजों को बोर्ड के कैरियर पोर्टल पर जाकर देख सकेंगे। इसके लिए स्कूलों को पोर्टल पर जाकर लॉग इन करना होगा। एसएमएस से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए दसवीं के छात्रों को आईसीएसई लिखकर अपना सात अंकों का यूनीक आईडी नंबर टाइप कर इस नंबर पर 09248082883 पर भेजना होगा।

विज्ञापन
CISCE ICSE Result 2022 CISCE CISCE 10th board exam results to be released on Sunday
cisce board result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के दसवीं (आईसीएसई) के नतीजे रविवार शाम पांच बजे घोषित होंगे। नतीजों को सीआईएससीई की वेबसाइट से देखा जा सकता है। नतीजों को एसएमएस से भी प्राप्त किया जा सकता है। इस बार सीआईएससीई बोर्ड के इतिहास में पहली बार परीक्षाएं दो टर्म में आयोजित की गईं थीं। पहले टर्म की परीक्षा नवंबर-दिसंबर व दूसरे टर्म की परीक्षा अप्रैल-मई में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

सीआईएससीई बोर्ड से संबद्ध स्कूल नतीजों को बोर्ड के कैरियर पोर्टल पर जाकर देख सकेंगे। इसके लिए स्कूलों को पोर्टल पर जाकर लॉग इन करना होगा। एसएमएस से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए दसवीं के छात्रों को आईसीएसई लिखकर अपना सात अंकों का यूनीक आईडी नंबर टाइप कर इस नंबर पर 09248082883 पर भेजना होगा।

विज्ञापन

सेमेस्टर-एक और सेमेस्टर-दो दोनों परीक्षाओं को दिया समान महत्व
बोर्ड ने रिजल्ट की गणना में दोनों सेमेस्टर (सेमेस्टर-एक और सेमेस्टर-दो) दोनों को समान महत्व दिया है। दोनों सेमेस्टर और प्रोजेक्ट के अंक प्रत्येक विषय के पेपर में अंतिम अंक प्राप्त करने के लिए जोड़े गए हैं। अब तक यह तय नहीं हो पा रहा था कि बोर्ड रिजल्ट जारी करने में किस सेमेस्टर के अंकों को महत्व देगा। अब बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक सेमेस्टर को महत्व देने की बजाए दोनों सेमेस्टर की परीक्षाओं को समान महत्व दिया गया है। वहीं बोर्ड उन्हीं विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी करेगा जोकि दोनों परीक्षाओं में उपस्थित हुए होंगे। जो विद्यार्थी सेमेस्टर-एक या सेमेस्टर-दो दोनों परीक्षाओं में से किसी एक के लिए उपस्थित नहीं हुए होंगे उन्हें अनुपस्थित मानते हुए उनके परिणाम को घोषित नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल सेमेस्टर-दो का रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा बल्कि दोनों सेमेस्टर के रिजल्ट को मिलाकर जारी किया जा रहा है।

विज्ञापन

रीचेक की मिलेगी सुविधा, 17 जुलाई से 23 जुलाई तक आवेदन
बोर्ड एक बार फिर से विद्यार्थियों को रिजल्ट रीचेक कराने की सुविधा प्रदान करने जा रहा है। इसकेलिए विद्यार्थियों को बोर्ड की वेबसाइट से आवेदन करना होगा। विद्यार्थियों को इसकेलिए प्रति विषय एक हजार रुपये का भुगतान करना होगा। केवल सेमेस्टर-2 के रिजल्ट को ही रीचेक किया जाएगा। यह सुविधा 17 जुलाई से शुरू होगी और 23 जुलाई तक आवेदन किया जा सकेगा। मालूम हो कि बीते साल कोरोना महामारी के कारण परीक्षा रद होने से विद्यर्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं की रीचेकिंग की सुविधा नहीं मिली थी। वहीं रिजल्ट जारी होने के 24 घंटे केभीतर डिजिटल हस्ताक्षरित दस्तावेज( मार्कशीट व पास सर्टिफिकेट) डिजिलॉकर में उपलब्ध करा दिए जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed