फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CISCE 10th-12th results declared and girls won again

CISCE Result 2024: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी; वेस्टर्न रीजन का रिजल्ट सबसे अच्छा

Mon, 06 May 2024 12:16 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 06 May 2024 12:16 PM IST
सार

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने सोमवार को 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार भी लड़कियां लड़कों से आगे निकल गई हैं।

विज्ञापन
CISCE 10th-12th results declared and girls won again
10वीं की छात्रा अद्रिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। सीआईएससीई बोर्ड के दसवीं का 99.47 प्रतिशत और
विज्ञापन

बाहरवीं का 98.19 प्रतिशत रिजल्ट रहा। लड़कियां लड़कों से फिर आगे निकल गईं। लड़कियों का पास प्रतिशत 99.65 रहा तो वहीं लड़कों का 97.53 फीसदी स्कोर रहा। वेस्टर्न रीजन का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। इस बार रीजन में 99.91 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 
विज्ञापन

CISCE 10th-12th results declared and girls won again
छात्रा अद्रिका - फोटो : अमर उजाला

दसवीं में पास प्रतिशत 99.47
10वीं की बोर्ड परीक्षा में 2,43,617 छात्र शामिल हुए। छात्रों ने 99.47 स्कोर हासिल किया है। लड़कियों ने 99.65 फीसदी हासिल कर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 99.31 फीसदी रहा है। होली चाइल्ड स्कूल की 10वीं की छात्रा अद्रिका ने 99.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं

जानकारी के लिए बता दें कि साल परीक्षा में करीब 2.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। आईसीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च तक आयोजित की गईं थीं, वहीं 12वीं की परिक्षाएं 12 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की गईं थीं। 

CISCE 10th-12th results declared and girls won again
जश्न मनाते छात्र - फोटो : अमर उजाला

इस साल रहा 12वीं का ये स्कोर
इस बार 12वीं की बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक आयोजित हुईं। जिसमें लगभग एक लाख छात्र शामिल हुए। इसमें 52 हजार से अधिक लड़के और 47 हजार से अधिक लड़कियां शामिल थीं। कक्षा 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत इस वर्ष 98.19 फीसदी रहा। इस बार 10वीं और 12वीं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में पास होने के बाद कोणार्क पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्रा खुशी मनाते हुए।

विज्ञापन

CISCE 10th-12th results declared and girls won again
होली चाइल्ड स्कूल में रिजल्ट देखती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

ऐसे चेक कर सकते हैं अपना परिणाम
1. सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएंगे। 
2. उसके बाद जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना है उस टेब बटन पर क्लिक करें।
3. इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। 
4. अब आपका परिणाम स्क्रीन दिख जाएगा।
5. छात्र परिणाम चेक करने के बाद इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed