फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chota Rajan will be brought first to Delhi

पहले दिल्ली लाया जाएगा छोटा राजन, यहां रखा जा सकता है उसे

Wed, 04 Nov 2015 04:01 AM IST
Updated Wed, 04 Nov 2015 04:01 AM IST
विज्ञापन
chota Rajan will be brought first to Delhi

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को पहले दिल्ली लाया जाएगा। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छोटा राजन की सुरक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली में उसे कहां रखा जाएगा इसकी जानकारी किसी को नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के अधिकारी दबी जुबान में यह तो कह रहे हैं कि दिल्ली लाया जाएगा लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं। सेल ने छोटा राजन से दाऊद इब्राहिम के बारे में राज उगलवाने के लिए प्रश्नावली भी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार छोटा राजन को बुधवार शाम तक दिल्ली लाया जा सकता है। सेल के अधिकारियों समेत दिल्ली के पुलिस अफसरों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात सेल कार्यालय में हुई सुरक्षा बैठक

chota Rajan will be brought first to Delhi

वहीं स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि राजन को दिल्ली लाया जा रहा है, हालांकि वाया मुंबई दिल्ली लाया जाएगा। जिस विमान से छोटा राजन को दिल्ली लाया जा रहा है वह मुंबई तक है, मुंबई के बाद दूसरी फ्लाइट से दिल्ली लाया जाएगा।


स्पेशल सेल सूत्रों के अनुसार सेल के सभी पुलिसकर्मियों को देर रात सेल कार्यालय में बुला लिया गया था और छोटा राजन की सुरक्षा को लेकर समीक्षा और बैठक शुरू कर दी थी।

डॉन की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस ने तैयारियां करीब-करीब पूरी कर ली हैं। दिल्ली पुलिस अधिकारी सीबीआई से लगातार संपर्क में है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस अधिकारियों की मंगलवार शाम को सीबीआई हेडक्वार्टर में सीबीआई अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी।

दिल्ली पुलिस डॉन को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेने की करेगी कोशिश

chota Rajan will be brought first to Delhi

दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने भी मंगलवार को एक बयान दिया कि छोटा राजन को रखने के लिए दिल्ली में दो से तीन जगह हैं। मालूम हो कि इंडोनेशिया से छोटा राजन को लाने के लिए सीबीआई के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारी भी गए हैं।


इनमें स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह व इंस्पेक्टर राहुल आदि शामिल हैं। छोटा राजन के खिलाफ दिल्ली में करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पांच मामले राजौरी गार्डन और कालकाजी थाने में दर्ज हैं। हालांकि काफी समय पहले ये मामले लोधी कॉलोनी थाने में ट्रांसफर हो चुके हैं।

स्पेशल सेल में तो ये भी चर्चा है कि दिल्ली पुलिस ने ही छोटा राजन को इंडोनेशिया में ट्रेस किया है और फिर सीबीआई केजरिए इसकी जानकारी इंटरपोल को दी गई। फिलहाल दिल्ली पुलिस डॉन को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed