{"_id":"e88fd9ff881a82946b823bb5aee2f3ca","slug":"choice-locking-today-is-the-last-day-of-uploading-document","type":"story","status":"publish","title_hn":"च्वॉइस लॉकिंग, डॉक्यूमेंट अपलोडिंग का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
च्वॉइस लॉकिंग, डॉक्यूमेंट अपलोडिंग का आज अंतिम दिन
प्रद्धुम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 04 Jul 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटीई से संबद्ध पॉलीटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन के लिए चल रही जेईई काउंसलिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। दूसरे फेज की काउंसलिंग में ग्रुप-ए में 8001 से 25 हजार तक की रैंक के छात्रों की च्वॉइस लॉकिंग का शुक्रवार को अंतिम दिन है।
विज्ञापन
साथ ही तीसरे चरण की काउंसलिंग में भाग लेने वाले ए-ग्रुप के 25001 से 75000 रैंक वाले छात्रों की डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की भी शुक्रवार को आखिरी तारीख है।
विज्ञापन
शुक्रवार को च्वॉइस लॉकिंग करने वाले छात्रों का रिजल्ट पांच जुलाई को जारी होगा। रिजल्ट आने के बाद छात्रों को छह से 19 जुलाई तक सिक्योरिटी फीस डिपॉजिट करने के साथ अलॉटमेंट लेटर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
तीसरे चरण की काउंसलिंग में चार जुलाई को डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद च्वॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया छह से नौ जुलाई तक चलेगी।
10 जुलाई को तीसरे चरण की काउंसलिंग का रिजल्ट और 11 से 18 जुलाई तक सिक्योरिटी फीस जमा और अलॉटमेंट लेटर जारी होगा।