फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chocolate is the

चॉकलेट में है ‘जहर’.. बच्चों! इसे मत खाना

Sun, 28 Feb 2016 09:52 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 28 Feb 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
Chocolate is the
रमतेराम रोड से लिए गए मिर्च पाउडर में वाटर कलर तो लोनी के ट्रानिका सिटी की एक फैक्ट्री की टॉफी-चाकलेट में केमिकल युक्त फ्लेवर की मिलावट पाई गई है।
विज्ञापन


कविनगर के गुलाब रेस्टोरेंट के भी चार सैंपल जांच में फेल गए हैं। कई अन्य प्रतिष्ठानों के सैंपल भी फेल पाए गए। फूड सेफ्टी विभाग ने इनके खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल यादव के अनुसार विभाग के अफसरों ने दिसंबर में रमतेराम रोड स्थित मोहन ग्राइंडर्स से मिर्च पाउडर का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था।
विज्ञापन


स्टेट लैब की जांच में इसमें वाटर कलर की मिलावट पाई गई है। इससे मिर्च पाउडर का रंग ज्यादा सुर्ख हो जाता है। इस रंग के प्रयोग से लोगों को कैंसर और आंतों की टीबी होने की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रोनिका सिटी में कीवी फूड्स प्रा. लिमिटेड में टॉफियां और चाकलेट बनाई जाती हैं। इनमें स्वाद के लिए खतरनाक केमिकल मिलाया जाता है।

इससे बच्चों की आंत में छेद होने और गुर्दे फेल होने का खतरा बढ़ जाता है। कंपनी मालिक ने सैंपल लेने का भी विरोध किया था और टीम को बंधक बना लिया था।

बाद में सूचना पाकर पहुंचे कोतवाल और एसडीएम ने टीम को छुड़ाया था। इसके साथ ही क्रासिंग्स रिपब्लिक स्थित एवरग्रीन मिष्ठान भंडार से मावे, कविनगर के गुलाब रेस्टोरेंट की पालक मट्ठी, बिस्कुट, पनीर और मावे के सैंपल जांच में फेल मिले हैं।

सुगंध मिष्ठान भंडार की मावा गुझिया जांच में फेल हो गई है। भौपुरा के सर्वेश के यहां से लिया गया पनीर का सैंपल फेल मिला है। मोदीनगर से ली गई पहले वाली मैगी नूडल्स और पनीर, मुरादनगर से लिया गया बूंदी का लड्डू जांच में फेल मिले हैं।

सीएफएसओ मनोज तोमर ने बताया कि  सभी संबंधित पक्षों को सैंपल फेल होने का नोटिस भेज दिया गया है। इनके खिलाफ अभियोग भी दर्ज करा दिया है।

इनका पक्ष भी जान लीजिए
सैंपल लेते समय ही मानकों का पालन नहीं किया गया था। फैक्ट्री में एक्सपायर रखे एसेंस केमिकल का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया। इस रिपोर्ट को हम चुनौती देंगे। - एसके शर्मा, मैनेजर बीवी फूड लिमिटेड।


हमारे सैंपल सेहत के लिए खतरनाक नहीं हैं। कुछ मानकों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है। इससे गुणवत्ता पर अंतर नहीं पड़ता है। - आरके सिंह, गुलाब रेस्टारेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed