फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chinese decorative items got expensive this Diwali fifteen percent increase

इस दिवाली पर महंगा हुआ चीनी सजावटी सामान, 15 प्रतिशत बढ़े दाम

Tue, 22 Oct 2019 05:35 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 22 Oct 2019 05:35 AM IST
विज्ञापन
Chinese decorative items got expensive this Diwali fifteen percent increase
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amarujala

इस दिवाली पर चीन से आयातित बिजली के सजावटी सामान पर भी महंगाई आ गई है। इस बार ड्यूटी टैक्स अधिक होने के कारण बिजली की झालरें 10 से 15 प्रतिशत तक महंगी हो गईं हैं।

विज्ञापन


इन दिनों सदर बाजार, चांदनी चौक स्थित भागीरथ पैलेस जगमगाती लाइटों से गुलजार हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह की झालरें उपलब्ध हैं। रिमोट वाली झालर भी बाजार में है। तरह-तरह के बंदनवार, प्रवेश द्वारों के लिए झालर, छतों और दीवारों पर लटकने वाले चमकदार कंडील, गुब्बारे, पोस्टर्स, रंग-बिरंगी पट्टियां, फूल-मालाएं, मोमबत्तियों से लेकर डिजाइनर दीप तक हैं।
विज्ञापन


दिल्ली के थोक सदर बाजार में खरीदारों में खासा उत्साह भी देखने को मिल रहा है। बाजार में घर की सजावट के लिए कोई बंदनवार खरीद रहा है तो कोई झालर। वहीं भागीरथ पैलेस एसोसिएशन के भरत आहुजा ने बताया कि इस बार चीन से आयातित बिजली के सजावटी सामान ड्यूटी टैक्स अधिक होने के कारण महंगा बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झालर, कंडील की भरमार

बिजली की जगमगाती लड़ियां भी विशेष रूप से मार्केट में पेश की गई हैं। कहीं बड़े बल्ब की लड़ियां हैं, तो कहीं छोटे-छोटे रंगीन बल्ब रोशनी बिखेर रही हैं। नए-नए डिजाइन की झालरों की भी खरीदारी जमकर की जा रही है। एलईडी बल्ब लगी पाइप वाली झालर, फूल वाली लड़ियां और कंडील वाली लड़ियां भी लोग पसंद कर रहे है। इनमें ज्यादा क्रेज चीन वाले आइटम का है।

डिजाइनर बंदनवार से पटा है बाजार

हर साल की तरह सदर समेत सभी बाजार तरह-तरह के बंदनवार से अटे हैं। इस बार का बंदनवार कौड़ी, शीशा, फूला, धातुओं को अनोखे अंदाज में पिरो कर पेश पेश किया गया है। दो रुपए के कागज वाले बंदनवार से लेकर बाजार में ढाई सौ रुपए तक के डिजाइनर बंदनवार उपलब्ध हैं।

जो सभी आय वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कागज के साथ रेशम, क्रेप पेपर, वेलवेट आदि के बेस में सैकड़ों बंदनवार मौजूद हैं। धार्मिक आस्था का भी खास ध्यान दिया गया है।


बाजार में दो से 100 रुपये तक दीए

बाजार में सजावटी दीए बेहद लुभा रहे है। खास तरह के दीए को की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। युवा डिजाईनर्स दीयों पर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। तरह-तरह से तराशे गए रंग-बिरंगे दिए का सभी में क्रेज है। बाजार में दो रुपए से लेकर 100 रुपए तक के डिजाइनर दीए मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed