फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chinese company want to start township in greater noida which will give 20 thousand jobs

20 हजार युवाओं की नौकरी के लिए खुल रहा दरवाजा, बस फरवरी तक करना होगा इंतजार

Thu, 11 Jan 2018 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 11 Jan 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
chinese company want to start township in greater noida which will give 20 thousand jobs
- फोटो : SOURCE

चीनी कंपनी यीडा क्षेत्र में करीब 200 एकड़ क्षेत्र में इंटीग्रेटेड टाउनशिप बसाएगी। यीडा को कंपनी की तरफ से प्रस्ताव दिया गया है। प्रस्ताव में विदेशी कंपनी ने 5000 करोड़ रुपये का निवेश करने और 20 हजार युवाओं को रोजगार देने का दावा किया है।

विज्ञापन


यमुना प्राधिकरण के मुताबिक चीन की कंपनी सीएफएलडी इंडिया इनवेस्टमेंट प्रा. लि. के प्रतिनिधि बुधवार को प्राधिकरण आए। उन्होंने इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लिए 200 एकड़ जमीन की मांग की। इस आशय का प्रस्ताव भी प्राधिकरण को दे दिया है। प्राधिकरण ने भी उनको शीघ्र जमीन दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


यमुना प्राधिकरण ने प्रदेश सरकार की नई औद्योगिक नीति से भी अवगत करा दिया है, जिसमें 200 एकड़ क्षेत्र में निवेश करने पर लोन पर सब्सिडी, स्टांप ड्यूटी से छूट, जमीन की कीमत में से 25 फीसदी रिफंड, 30 फीसदी एरिया पर इंडस्ट्री और बाकी एरिया पर अन्य सपोर्टिंग एक्टिविटी आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी कंपनी के प्रतिनिधियों इतनी जमीन पर 5000 करोड़ का निवेश और 20 हजार युवाओं को रोजगार देने की बात कही।

अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर के लिए भी मांगी जमीन

chinese company want to start township in greater noida which will give 20 thousand jobs

इंडिया अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर (आईएईसी) बनाने के लिए कंपनियों ने यीडा के सेक्टर 24 में 200 एकड़ जमीन मांगी है। कंपनियों का प्रस्ताव प्राधिकरण को मिल गया है। आगामी 21-22 फरवरी को होने वाले यूपी इनवेस्टर मीट में एमओयू साइन होने के आसार हैं।

यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि इंडिया अपैरल एक्सपोर्ट से जुड़े संगठन की तरफ से प्रस्ताव आया है। इस क्लस्टर में 104 कंपनियों ने प्रस्ताव दिया है। इन कंपनियों ने करीब 20 हजार लोगों को रोजगार देने का दावा किया है।

​इसमें 90 फीसदी महिला कर्मचारी काम करेंगी। क्लस्टर में 5000 करोड़ के निवेश का दावा किया गया है, जिसमें 1500 करोड़ रुपये में मशीनरी व 500 करोड़ अन्य मदों में खर्च किया जाएगा। प्राधिकरण ने इस आशय का प्रस्ताव बोर्ड में ले जाने की बात कही है। आगामी 21 व 22 फरवरी को लखनऊ में प्रस्तावित इनवेस्टर मीट में एमओयू साइन होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed