{"_id":"9885cacb23ff9e3cae12e7f01cff78ec","slug":"chili-powder-thrown-delivered-bhura-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में मिर्च डालकर छुड़ाया था भूरा को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों में मिर्च डालकर छुड़ाया था भूरा को
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 19 Mar 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के बागपत के अमित भूरा को उसके दोस्त रोबिन खोखर ने अपने भाई के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों पर मिर्च स्प्रे करके छुड़ाया था। इस अभियान में उनकी टीम के 10 से 15 लोग शामिल रहे थे। एसटीएफ ने बृहस्पतिवार सुबह 20 हजार के इनामी रोबिन खोखर को दबोच लिया। उसे बागपत पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
एसटीएफ के एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि 10 लाख के इनामी अपराधी अमित उर्फ भूरा की गिरफ्तारी और उसको पुलिस कस्टडी से भगाने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अमित के दाएं हाथ रोबिन खोखर की मुखबिर से सूचना मिली थी।
विज्ञापन
इसके लिए एक टीम बनाई गई, जिसमें एसपी अजय सहदेव, एसपी राजेश कुमार सिंह, सीओ अनुज चौधरी और सीओ अनित कुमार शामिल किए गए। टीम को बागपत के टटीरी रेलवे स्टेशन से रोबिन खोखर के कहीं जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसटीएफ ने बागपत के टटीरी अग्रवाल मंडी रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर दी। उसमें स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया गया। वहां टीम ने रोबिन खोखर निवासी हलालपुर गांव थाना छपरौली, बागपत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
रोबिन खोखर ने पूछताछ के दौरान बताया कि 15 दिसंबर को अमित भूरा को पेशी के दौरान पुलिस हिरासत से भगाना था। इसके लिए पहले तैयारी की गई, जिसमें तय हुआ कि कुछ लोग पुलिस की हीलाहवाली का लाभ उठाकर उसके साथ चले जाएंगे और कुछ जबरन उसे छुड़ाएंगे। टटीरी स्टेशन से उन्होंने अमित का पीछा करना शुरू कर दिया। उनमें रोबिन का भाई सचिन उर्फ मोनू, नीरज बवाना, नवीन, मोनू त्यागी, प्रमोद, अरविंद, टापू समेत करीब 14 लोग थे।
ऐसे बनाई योजना
सभी बदमाश दो गाड़ियों और ऑटो से पुलिस के पीछे लग गए। तीन लोग बागपत चौपले पर अमित भूरा के टेंपो में ही सवारी बनकर सवार हो गए थे। कुछ दूरी पर टेंपो में बैठे बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची स्प्रे डाल दिया। इसके बाद कार ने टेंपों को साइड मारकर रोक लिया। फिर उन्होंने फायरिंग करते हुए भूरा को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। इसमें पुलिसकर्मी गोली न चलाएं, इसलिए उनके असलाह भी लूट लिए गए। सबसे पहले सभी लोग हरियाणा गए और वहां से दिल्ली जाकर छिप गए। भूरा को वहां पर छोड़कर सभी लोग इधर-उधर हो गए।
पुलिसकर्मियों की लापरवाही से भागा भूरा
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भूरा को पुलिस हिरासत से भगाने में पुलिसकर्मियों ने बिना कहे ही उनका सहयोग कर दिया। वह भूरा को बड़े ही आराम से कोर्ट जा रहे थे। उनकी इस ढिलाई का लाभ लेते हुए कुछ साथियों को टेंपो में बैठा दिया गया जबकि खुद दो गाड़ियों में लगातार पीछा करते रहे।