आत्मदाह मामले में अब तक FIR दर्ज नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में स्कूल के बाथरूम मे आग लगाने वाला बच्चा फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। वहीं स्कूल ने प्रबंधन ने कहा है कि बच्चे को मुफ्त में पढ़ाया जाएगा।
प्रबंधन ने उसे स्कूल से निकलने से भी इनकार कर दिया है। शिक्षा विभाग की टीम मामले की जांच करने के लिए आज सेक्टर 59 स्थित स्कूल में भी गई।
मामले की पड़ताल के बाद ये टीम चंडीगढ़ मुख्यालय को रिपोर्ट भेजेगी। शिक्षा अधिकारियों, निजी स्कूल एसोसिएशन और प्रबंधन ने बच्चे के आत्मदाह के मसले पर लगभग डेढ़ घंटे तक बैठक की।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जाएंगे
जांच करने आई टीम ने स्कूल प्रशासन द्वार दी गयी रिपोर्ट देखी, जिसमें जिक्र किया गया है कि बच्चा नोटबुक और किताबें लेकर नहीं आया था। इस पूरे मामले में स्कूल में संस्कृत टीचर पूनम से पूछताछ हो सकती है। कहा जा रहा था कि बच्चे ने डांट से परेशान होकर आत्मदाह का प्रयास किया था।
शिक्षा मंत्री ने इस मामले पर अधिकारियों से संज्ञान लिया है। बताया जा रहा है कि जब बोतल में पेट्रोल देने पर पाबंदी है तो फिर आखिर कैसे बच्चे को बोतल में पेट्रोल दे दिया गया। इस बात से पेट्रोल पंप मालिकों पर भी सवाल उठ रहा है कि वो गाइडलाइन के पालन के बिना ही धड़ल्ले से पेट्रोल बेंच रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल के आस-पास लगे सीटीटीवी कैमरों को भी खंगाला जाएगा। एसडीएम ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को आदेश दिए हैं कि बोतल में पेट्रोल देने पर पाबंदी लगाई जाए।