फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   children put a dent in juvenile homes.

बाल कैदियों ने लगाई बाल सुधार गृह में सेंध

Tue, 18 Nov 2014 04:29 AM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 04:29 AM IST
विज्ञापन
children put a dent in juvenile homes.

दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित बाल सुधार गृह (सेवा कुटीर) में रह रहे बाल कैदियों ने भागने के लिए कमरे की दीवार तोड़ दी। इससे पहले कि वे भाग पाते एक वार्डन ने टूटी हुई दीवार देख ली और इसकी शिकायत बाल सुधार गृह के अधिकारियों को दे दी।

विज्ञापन


साथ ही फोन कर पुलिस को भी घटना के बारे में सूचना दे दी गई। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। हालांकि, बाल सुधार गृह प्रशासन की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिलने की वजह से मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन


बाल सुधार गृह के सूत्रों के मुताबिक, लूट और चोरी के मामले में बंद पांच बाल कैदी एक कमरे में रहते हैं। रविवार दोपहर को वहां काफी शोर हो रहा था। शक होने पर वार्डन कमरे के अंदर गया तो एक दीवार के पास कुछ मिट्टी गिरी हुई देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिड़की के सरिये से दीवार में लगाई सेंध

children put a dent in juvenile homes.

उसके ठीक ऊपर दीवार से सटाकर कैरम बोर्ड रखा हुआ था। कैरम बोर्ड हटाने पर पता चला कि दीवार में सेंध लगाई गई है। उसमें से एक आदमी आसानी से बाहर जा सकता था। अधिकारियों ने अपराह्न तीन बजे इसकी जानकारी पुलिस को दी।

उसके बाद अधिकारियों ने कमरे में रहने वाले पांच बाल कैदियों से पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने बताया कि दो दिन से सभी इस काम को अंजाम देने में लगे हुए थे। उन लोगों ने सेंध लगाने के लिए खिड़की से एक सरिया निकाल लिया था।

दीवार की ईंट निकालने के समय वे शोर मचाने लगते थे। जिस समय वार्डन को इसकी जानकारी मिली, कैदियों को बस एक ही ईंट निकालनी थी। उनका इरादा रविवार रात में ही भागने का था। हालांकि, इससे पहले सुधार गृह में बाल कैदियों द्वारा सुरंग बनाने की कोशिश की बात सामने आई थी।

जोर से गाना गाने से शक गहराया था शक

children put a dent in juvenile homes.

सूत्रों के मुताबिक, बाल कैदियों द्वारा जोर से गाना गाने और गेट पीटने की वजह से इस सेंधमारी का शक गहराया। आरोपियों ने यह सब सेंध लगाने के दौरान होने वाली आवाज बाहर तक न पहुंचने देने के लिए ऐसा किया।

कमरे में रहने वाले पांचों बाल कैदी दो दिन पहले से गाना गा रहे थे, लेकिन रविवार दोपहर को इन लोगों ने गाना गाने के साथ साथ गेट को पीटना भी शुरू कर दिया था। इससे वार्डन को शक। पहली नजर में वार्डन को कमरे में सब कुछ सामान्य लगा, लेकिन जब उन्होंने दीवार के पास मिट्टी देखी तो मामले का पता चला।

किशोरों के झगड़े की सूचना, नहीं खोदी सुरंग
महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक सौम्या गुप्ता ने बताया कि दीवार में सेंध लगाने या सुरंग खोदकर भागने की कोशिश का कोई मामला मुखर्जी नगर स्थित होम में सामने नहीं आया है। इतना जरूर है कि किशोर आपस में लड़ रहे थे। यह बिल्कुल बेबुनियाद है कि सुरंग खोदी जा रही थी।

खाने में चाऊमीन और शाम को बॉलीवुड तड़का

children put a dent in juvenile homes.

दिल्ली के बाल सुधार गृहों में किशोरों को सही रास्ते पर लाने के लिए महिला एवं बाल विकास ने नया तरीका अपनाया है। बंदियों को खाने में रोटी-चावल के साथ ही सप्ताह में दो दिन चाऊमीन या कुछ दूसरी चीज दी जाती है। वहीं, सुबह भजन और दोपहर व शाम को एक-एक घंटे फिल्मी गाने सुनाए जाते हैं।

साथ ही उन्हें खेलकूद, मेडिटेशन और लाइब्रेरी की सुविधा भी दी गई है। मुखर्जी नगर, मजनूं का टीला व दिल्ली समेत कई जगह बने बाल सुधार गृहों में रह रहे किशोरों को सही रास्ते पर लाने के लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। इसके तहत गृह में सुविधाएं बढ़ाने, शौचालय की संख्या बढ़ाने के अलावा स्टाफ भी बदला गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक सौम्या गुप्ता कहती हैं कि किशोरों को खाली समय नहीं मिले इसलिए तरह-तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। बास्केटबॉल और वॉलीबाल कोच ट्रेनिंग देते हैं। टीवी की सुविधा में दिक्कत है लेकिन फिर भी एक जगह यह लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed