फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Children get smart green school with nine rooms in Vishnu Garden

Delhi: विष्णु गार्डन में बच्चों को मिला नौ कमरों वाला स्मार्ट ग्रीन स्कूल, मेयर ने किया उद्घाटन

Fri, 01 Mar 2024 09:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 01 Mar 2024 09:03 PM IST
सार

मेयर ने कहा, निगम के नए स्कूलों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह आधुनिक स्कूल भवन है। इसमें दिल्ली सरकार के स्कूलों की तर्ज पर अत्याधुनिक शिक्षण तकनीक, स्मार्ट बोर्ड, खेल के मैदान और खेल उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं।

विज्ञापन
Children get smart green school with nine rooms in Vishnu Garden
पश्चिमी दिल्ली के विष्णु गार्डन में बच्चों को मिला नौ कमरों वाला स्मार्ट ग्रीन स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी दिल्ली के विष्णु गार्डन में बच्चों को नौ कमरों वाला स्मार्ट ग्रीन स्कूल मिला। शुक्रवार को मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने इसका उद्घाटन किया। यह स्कूल नए ड्यूल डेस्क, बड़े क्लास रूम, लाइब्रेरी, स्मार्ट टीवी, रूफ सोलर पैनल, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, वाटर कूलर इत्यादि सुविधाओं से सुसज्जित है।

विज्ञापन


मेयर ने कहा, निगम के नए स्कूलों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह आधुनिक स्कूल भवन है। इसमें दिल्ली सरकार के स्कूलों की तर्ज पर अत्याधुनिक शिक्षण तकनीक, स्मार्ट बोर्ड, खेल के मैदान और खेल उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, निगम स्कूल में वर्ल्ड क्लास शिक्षा मॉडल लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हमें निगम स्कूलों को भी दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह विश्व स्तरीय और आधुनिक बनाना है। हमारा प्रयास है निगम के स्कूल निजी स्कूलों को टक्कर दें, जिसके लिए हमें शिक्षा प्रणाली में सकारात्मक बदलाव लाना होगा। इस स्कूल के निर्माण से विष्णु गार्डन के आस पास के क्षेत्र के बच्चों को लाभ होगा और बच्चों के एडमिशन बढ़ेंगे। जल्द ही अन्य जोन में भी नए स्कूलों का उद्घाटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 मंजिला इमारत भूकंपरोधी
यह नवनिर्मित स्कूल भूकंपरोधी है, इसमें नौ क्लासरूम, एक बड़ा हॉल व आठ टॉयलेट ब्लॉक बनाए गए हैं। स्कूल की चार मंजिला इमारत को बनाने में करीब 1.84 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। बच्चों के लिए लाइब्रेरी भी बनवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed