फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Children celebrateed neharu Birthday.

शहर में रही नेहरू जयंती की धूम, खुश नजर आए बच्चे

Sat, 14 Nov 2015 06:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 14 Nov 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
Children celebrateed neharu Birthday.

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती शनिवार को गुड़गांव में बाल दिवस के तौर पर धूमधाम के साथ मनाई गई। शहर में कई स्थानों पर इस दौरान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


लोगों ने बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर लोगों ने देश के प्रति उनके योगदान को भी याद किया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा नवनिर्माण सेना व करुणा जनकल्याण सेवा समिति की ओर से संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इस मौके पर झुग्गी झोपड़ी व गरीब बच्चों के लिए चलाए जा रहे सर्व शिक्षा अभियान के तहत चलाए जा रहे स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में खुशी से झूमे बच्चे

Children celebrateed neharu Birthday.

नेहरू के योगदानों को सभी ने याद किया। उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया गया। बताया गया कि आजादी के बाद देश के बदहाली से निकालने के लिए उन्होंने बेहतरीन प्रयास किया। उन्हीं का योगदान है कि देश का विश्व भर में सम्मान है।

नेहरू के जन्मदिवस पर जेनेसिस फाउंडेशन ने शनिवार को सेक्टर-29 में बच्चों के साथ खुशियां बांटी है। राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा पार्क में विकलांग और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 100 बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

इसमें टैटू मेकिंग, गीत-संगीत और जादू शो का भी बच्चों ने लुत्फ उठाया। इस दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी का दिल जीता। जेनेसिस फाउंडेशन की प्रेमा सागर ने बताया कि पिकनिक की तर्ज पर बच्चों को खुलकर मस्ती करने का अवसर प्रदान करते हैं।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव खजान सिंह के नेतृत्व में कमान सराय स्थित कार्यशाला में जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed