{"_id":"5c171fb5bdec2257222da636","slug":"children-aged-upto-12-years-can-ride-free-in-gurugram-city-buses-from-17-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरः 12 साल तक के बच्चों का बसों में नहीं लगेगा कोई किराया, करना होगा छोटा सा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरः 12 साल तक के बच्चों का बसों में नहीं लगेगा कोई किराया, करना होगा छोटा सा काम
Mon, 17 Dec 2018 09:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 17 Dec 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम सिटी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम सिटी बसें 12 साल तक के बच्चों के लिए सौगात लाई हैं। आज(17 दिसंबर) से गुरुग्राम सिटी बसों में 12 साल तक के बच्चे मुफ्त सफर कर सकेंगे। इस के लिए बच्चों या अगर वो अभिभावक के साथ हैं तो उन्हें बस एक छोटा सा काम करना होगा।
विज्ञापन
जब बच्चे गुरुग्राम सिटी बसों में सफर कर रहे हों तो उन्हें केवल अपना उम्र से जुड़ा पहचान पत्र दिखाना होगा और फिर उनसे कोई किराया नहीं लिया जाएगा। उन्हें टिकट लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा सिटी बसों से स्कूल जाने वाले बच्चों को होगा।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि जीएमबीसीएल ने यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए ये कदम उठाया है। यह सुविधा सोमवार यानी आज से लागू हो जाएगी। इसकी मदद से क्लास 1 से 8 तक के बच्चों को सिटी बस से स्कूल जाने में आसानी होगी। रूट नंबर 212 और 112 पर करीब 90 किलोमीटर के सफर का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
26 जनवरी 2019 के बाद होगी तीसरे रूट की शुरुआतः
तीसरे यानी रूट नंबर 215 पर बसें 26 जनवरी के बाद से चलनी शुरू होंगी। यह रूट हरसरू से डूंडाहेड़ा तक 12 किलोमीटर है। जब सवारियां बढ़ेंगी तो बसों का संचालन भी बढ़ा दिया जाएगा।
घाटे से उबरने के लिए जीएमबीसीएल कंपनी बोर्ड ने लिया फैसला :
गुरुग्राम सिटी बसों के संचालन में कंपनी को 46 रुपए प्रतिकिलोमीटर की दर से नुकसान हो रहा है। इससे उबरने के लिए कंपनी ने बैठक की और यह विचार किया कि बच्चों के साथ माता-पिता भी यात्रा करेंगे और वह अपना टिकट तो लेंगे ही। जिससे कंपनी का कुछ घाटा कम हो।