{"_id":"6a51107dd2bb4e55600f410c","slug":"childhood-getting-confined-to-the-world-of-mobile-phones-vitamin-d-deficiency-rising-among-children-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-145089-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मोबाइल की दुनिया में कैद हो रहा बचपन, बच्चों में बढ़ रही विटामिन-डी की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मोबाइल की दुनिया में कैद हो रहा बचपन, बच्चों में बढ़ रही विटामिन-डी की कमी
विज्ञापन
धूप और खेलकूद से दूरी बन रही सेहत के लिए खतरा, हड्डियों के विकास पर पड़ रहा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। मोबाइल, टीवी और अन्य डिजिटल उपकरणों के बढ़ते इस्तेमाल के कारण बच्चों का बचपन घरों की चारदीवारी में सिमटता जा रहा है। इसका असर उनकी सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। आउटडोर गतिविधियां कम होने और धूप में न जाने से बच्चों में विटामिन-डी की कमी की समस्या बढ़ रही है, जिससे हड्डियों और मांसपेशियों के विकास पर असर पड़ सकता है।
डॉक्टरों के अनुसार, पहले बच्चे रोजाना मैदानों में खेलते थे लेकिन अब उनका अधिकांश समय मोबाइल, टीवी और ऑनलाइन गेम्स में बीत रहा है। इससे शारीरिक गतिविधियां कम होने के साथ-साथ शरीर को पर्याप्त धूप भी नहीं मिल पा रही है।
स्वामी दयानंद अस्पताल के पेडियाट्रिक विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आदर्श आजाद ने बताया कि ओपीडी में ऐसे बच्चे आ रहे हैं जिनमें विटामिन-डी की कमी पाई जा रही है। उन्होंने कहा कि विटामिन-डी हड्डियों को मजबूत बनाने और बच्चों के बेहतर शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है। धूप में पर्याप्त समय न बिताने और शारीरिक गतिविधियां कम होने से इसकी कमी का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों को रोजाना कुछ समय धूप में खेलने और आउटडोर गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इससे न केवल विटामिन-डी की कमी से बचाव होगा, बल्कि उनका शारीरिक और मानसिक विकास भी बेहतर होगा।