फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   child was not found three days, the stench revealed death

3 दिन नहीं मिला बच्चा, बदबू से मौत का पता चला

Sat, 05 Sep 2015 11:16 AM IST
Updated Sat, 05 Sep 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
child was not found three days, the stench revealed death

दक्षिण जिले के आरके पुरम इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में रखे बड़े संदूक और दीवार के बीच गिरने से तीन दिन पूर्व तीन वर्षीय बच्चे ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


परिवार में करीब एक दर्जन लोग हैं। इन लोगों ने उसे घर में नहीं तलाशा और बाहर तलाशते रहे। जब बच्चे के शव से बदबू आने लगी तब घरवालों को पता चला।

दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि बच्चे की मौत कैसे हुई है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जतिन अपने परिवार के साथ एकता विहार झुग्गी बस्ती, आरके पुरम में रहता था।

विज्ञापन

खेलते खेलते गायब हो गया था बच्चा

child was not found three days, the stench revealed death

परिवार में पिता राजकुमार, माता, बड़ी बहन, दादा-दादी, ताऊ-ताई व उनकेबच्चे रहते हैं। घर के ग्राउंड फ्लोर पर दादा-दादी रहते हैं और एक कमरा खुला पड़ा है।


इस कमरे में दरवाजा नहीं है, साथ ही दीवार से लगा संदूक रखा है। राजकुमार अपने परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर रहता है। दो सितंबर की शाम जतिन खेलते-खेलते घर से गायब हो गया।

परिजनों ने दो सितंबर को रात करीब सवा आठ बजे इसकी सूचना पुलिस को दी। आरके पुरम थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी थी।

बदबू आने लगी तो मौत का चला पता

child was not found three days, the stench revealed death

पुलिस ने बच्चे के पंपलेट भी छपवाए, पर वह कहीं नहीं मिला। शुक्रवार सुबह परिवार का एक सदस्य संदूक के पास बाल्टी लेने गया तो उसे संदूक व दीवार के बीच से बदबू आने लगी।


उसने ध्यान से देखा उसे बच्चे का हाथ दिखा। बच्चा संदूक और दीवार केबीच था। उसका सिर नीचे था, जबकि पैर ऊपर की ओर थे। शव बहुत ज्यादा सड़ गल गया था।

इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि किसी ने उनके बच्चे की हत्या कर शव को उनकेघर में चादर में लपेटकर डाल दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।

विज्ञापन

बच्चा संदूक पर रखी पॉलीथीन जैसे कपड़े में भी उलझ गया

child was not found three days, the stench revealed death

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीन ऑफ क्राइम को देखने से लगता है कि जतिन संदूक और दीवार केबीच सिर केबल गिर गया। गिरने से उसकेसिर में चोट लग गई और वह बेहोश हो गया।


बच्चा संदूक पर रखी पॉलीथीन जैसे कपड़े में भी उलझ गया था। उसका शव इस कपड़े में लिपटी जैसी स्थिति में था। हो सकता है कि कपड़े में उलझने की वजह से बच्चा कुछ न कर पाया। जिस जगह पर कमरा है वहां काफी शोरशराबा होता है।

हो सकता है बच्चे ने आवाज लगाई हो और किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। शुरुआती जांच में पुलिस अधिकारी हत्या कर शव को कमरे में डालने की बात से इंकार कर रहे हैं। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे केसिर में सिर्फचोट के निशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed