फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   child suicide On birthday, suicide note written on WhatsApp

आँखों में आंसू ला देगा 13 साल के बच्चे का ये सुसाइड नोट

Thu, 03 Sep 2015 11:16 AM IST
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
child suicide On birthday, suicide note written on WhatsApp

पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक कलह का खामियाजा दोनों को अपने 13 साल के होनहार बेटे की जान गवांकर चुकाना पड़ा। नौंवी कक्षा में पढ़ने वाले स्वर्णिम उर्फ शानू (13) ने अपनी मौसी के घर फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


वॉट्सऐप स्टेटस में लिखे अपने सुसाइड नोट में शानू ने लिखा है कि, जहां इंसान से ज्यादा पैसों की कीमत है, उसे ऐसी दुनिया में नहीं जीना।

शानू के माता-पिता पिछले नौ सालों से अलग रह रहे हैं। मां दुबई की एक नामी एमएनसी में नौकरी करती है, जबकि पिता शाहदरा में फोटो ग्राफर है।

मां-बाप को मिलाने के लिए कर ली आत्महत्या

child suicide On birthday, suicide note written on WhatsApp

वेलकम थाना पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शानू का शव परिजनों को सौंप दिया है। उसका लैपटॉप और मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।


पुलिस के मुताबिक शानू अपने नाना धर्मपाल सिंह व नानी कल्पना के साथ कृष्णा कॉटेज, गली नंबर-9, वैशाली, गाजियाबाद में अपने बड़े भाई शिखर (18) के साथ रहता था।

सनवैली इंटरनेशलन स्कूल में शानू नौंवी व उसका भाई दसवीं कक्षा में पढ़ते थे। स्कूल में पैर में फ्रेक्चर होने के बाद शानू अपने भाई के साथ पिछले 15 अगस्त से अपनी मौसी सीमा के पास गली नंबर-4, कबीर नगर, वेलकम में आया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या से पहले मौसेरी बहन से बात करता रहा

child suicide On birthday, suicide note written on WhatsApp

सोमवार देर रात तक शानू अपने भाई व मौसी की बेटी साक्षी के साथ बैठकर देर रात तक बात करता रहा। रात करीब 12.00 बजे दोनों भाई कमरे में सोने चले गए।


सोते समय अचानक जब शिखर की आंख खुली तो उसने देखा कि शानू फांसी के फंदे पर झूल रहा था। परिजनों ने फौरन उसे फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से उसे जीटीबी रेफर कर दिया गया।

अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि वह चाहता था कि उसके माता-पिता एक साथ रहे। लेकिन उसकी मां को पैसे कमाने की धुन थी, जिसकी वजह से वह बच्चों को छोड़कर दुबई चली गई थी।

इसी तनाव में उसने फांसी लगा ली। शानू ने अपने तनाव का जिक्र अपने वॉट्सएप स्टेट्स में भी किया है। जिसे उसने सोमवार शाम को अपडेट किया था। वेलकम थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed