{"_id":"664eaaae58287541d0050bc6","slug":"child-dies-due-to-drowning-in-swimming-pool-of-farm-house-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: फार्म हाउस के स्वीमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: फार्म हाउस के स्वीमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
Thu, 23 May 2024 08:02 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 23 May 2024 08:02 AM IST
सार
अलीपुर स्थित एक फार्म हाउस के स्वीमिंग पूल में नहाने के दौरान वंश (11) की मौत हो गई। पिता मोबाइल पर बात करने के लिए पूल से बाहर निकले थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
अलीपुर स्थित एक फार्म हाउस के स्वीमिंग पूल में नहाने के दौरान वंश (11) की मौत हो गई। पिता मोबाइल पर बात करने के लिए पूल से बाहर निकले थे। इस बीच चंद मिनटों में वंश डूब गया। बेटे को पूल से निकालकर पिता नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
परिवार का आरोप है कि फार्म हाउस दो पुलिसकर्मियों ने लीज पर लिया हुआ है। मौके पर कोई सुरक्षा गार्ड भी नहीं था। जांच में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बुधवार को परिजनों ने अलीपुर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
गढ़ी निवासी वंश के परिवार में पिता बलराज, मां नीलम, 14 साल की बड़ी बहन है। बलराज मिनी टेंपो चलाते हैं। वंश निजी स्कूल में छठी का छात्र था। परिजनों के मुताबिक, 14 मई को वंश पिता के साथ निजी फार्म हाउस में नहाने गया था। यहां 150 रुपये लेकर एक घंटे तक नहाने की व्यवस्था है। पिता-पुत्र पूल में नहा रहे थे। इस बीच बलराज के मोबाइल पर घर से कॉल आई जिसे सुनने के लिए वे बाहर निकल गए। उस समय कुछ और लड़के वहां नहा रहे थे।
विज्ञापन
वापस आने पर पिता को वंश डूबा हुआ दिखा। बलराज उसे निकालकर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिता ने वंश के साथ अनहोनी की आशंका जताई है।