{"_id":"6a4806f92eda90cade0812e6","slug":"child-dies-after-being-hit-by-tractor-fir-registered-against-driver-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113324-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मौत, चालक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मौत, चालक पर प्राथमिकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह।
जिले के गांव टपकन में ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए एक मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की नानी पक्ष की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि 30 जून की सुबह करीब 10 बजे सादिक पुत्र मुकीम, जो अपनी मां के साथ ननिहाल आया हुआ था, घर के पास खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान तारिफ पुत्र नजीर निवासी टपकन अपने ट्रैक्टर को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए आया तथा मासूम को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सादिक को तत्काल मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में भर्ती कराया गया, जहां 1 जुलाई की शाम करीब 4 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी सुनील का कहना है कि शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।