{"_id":"423536ca6d722c05088b9fbcdab25520","slug":"child-died-of-monkey-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के हमले से मासूम की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के हमले से मासूम की गई जान
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 09 May 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में बुधवार को घर की छत पर खेलते समय बंदरों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
जिससे वह छत से नीचे गिर गया और बृहस्पतिवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद कस्बे के लोगों में गुस्सा है।
गिलोचान मोहल्ला निवासी सगीर का छह साल का बेटा जुनैद घर की छत पर दोस्तों के साथ खेल रहा था।
अचानक वहां पर बंदरों का एक झुंड आ गया और उसने बच्चों हमला कर दिया। जुनैद छत पर दूसरे कोने में खड़ा था और वह छत से नीचे गिर पड़ा।
गंभीर रूप से घायल जुनैद को बुलंदशहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर बृहस्पतिवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस घटना से लोगों में आक्रोश है।
लोगों का कहना है कि आए दिन बंदरों के हमले में लोग घायल हो रहे हैं, लेकिन नगर पंचायत और जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
अब तक करीब 10 की गई जान
बंदरों के आतंक से अब तक करीब 10 लोगों की जान जा चुकी है। तीन साल पहले मेरठ कॉलेज की एक छात्रा छुट्टियों में घर आई थी। बंदरों ने हमला कर दिया और नीचे गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। करीब दो साल पहले बंदरों ने दीवार पर रखे पत्थर को गिरा दिया। जिससे एक वृद्धा की मौत हो गई। इसके अलावा कई महिलाएं और बच्चे समेत जान गवा चुके हैं।